गोवा कांग्रेस ने राष्ट्रपति से मनोहर पर्रिकर के लिए मांगी सुरक्षा, कहा- हो सकती है उनकी हत्या

पणजी। राफेल डील के मुद्दे पर कांग्रेस बीजेपी की हर मोर्चे पर घेराबंदी कर रही है। अब गोवा प्रदेश कांग्रेस ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की सुरक्षा बढ़ाने की अपील की। कांग्रेस का दावा है कि पर्रिकर के पास राफेल सौदे से जुड़ी फाइलें हैं, इसलिए उनकी हत्या कराई जा सकती है। बता दें कि इस सप्ताह संसद के शीतकालीन सत्र में भी बीजेपी और कांग्रेस में जमकर बहस हुई है। दोनों ओर से एक दूसरे के खिलाफ जमकर आरोप लगाए गए हैं।

manohar parrikar

गोवा प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने राष्ट्रपति को खत लिखकर कहा है, जो लोग चाहते हैं कि राफेल डील की जानकारी में जनता के बीच ना आने पाए और इस डील का भ्रष्टाचार साबित ना होने पाए, वे मनोहर पर्रिकर से डील की फाइलें छीनना चाहेंगे और उनकी जान को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।

बता दें कि कांग्रेस ने एक ऑडियो क्लिप जारी करके आरोप लगाए थे कि तत्कालीन रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर के पास राफेल से जुड़ी फाइलें हैं। जिससे वह पीएम मोदी को ब्लैकमेल कर रहे हैं। यह कथित ऑडियो क्लिप गोवा सरकार में मंत्री विश्वजीत राणे की थी। क्लिप में वे एक पत्रकार को बता रहे हैं कि राफेल से जुड़ी सारी फाइलें पर्रिकर के बेडरूम में मौजूद हैं। सुरजेवाला ने इसी क्लिप के आधार पर आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने से बचना चाहती है।

मनोहर पर्रिकर ने ट्वीट किया था, राफेल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कांग्रेस के झूठ का खुलासा हो चुका है। इसके बाद कांग्रेस का यह झूठे तथ्य पेश करने का हताशा भरा कदम है। इस तरह की चर्चा कैबिनेट और अन्य बैठकों में कभी नहीं हुई। राणे ने भी ऑडियो टेप को फर्जी बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+