गोवा बीजेपी ने किया 3 निर्दलीयों के समर्थन का दावा, कहा- सरकार बनाने के लिए राज्यपाल से करेंगे मुलाकात
गोवा भाजपा ने आज कहा कि वह सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए आज शाम राज्यपाल से मुलाकात करेगी।
पणजी, 10 मार्च। गोवा भाजपा ने आज कहा कि वह सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए आज शाम राज्यपाल से मुलाकात करेगी। गोवा चुनाव परिणामों के शुरुआती रुझानों में गोवा की कुल 40 विधानसभा सीटों में से भाजपा 19, जबकि कांग्रेस 11 सीटों पर जीत दर्ज करती दिखाई दे रही है। ऐसे में भाजपा ने दावा किया है तीन निर्दलीय उम्मीदवार उसे समर्थन देने को तैयार है जिसके बाद वह सरकार बनाने के लिए जरूरी सीटों का आंकड़ा छू लेगी।

बता दें कि शुरुआती रुझानों में तीन निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। गोवा की महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी जो पूर्ण बहुमत न मिलने की दिशा में सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती है, अब तक तीन सीटों पर आगे चल रही थी। गोवा फॉरवर्ड पार्टी 1 जबकि आम आदमी पार्टी 2 सीटों पर आगे चल रही है। सांकेलिम सीट से मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार प्रमोद सावंत 350 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले सियासी मैदान में पूर्व सीएम निशंक की एंट्री, जानिए उत्तराखंड की सियासत में क्यों खास हैं निशंक
बता दें कि चुनाव परिणामों के रुझानों के बीच कांग्रेस ने अपने सभी उम्मीदवारों को पणजी के पास बम्बोलिम गांव में एक लक्जरी रिसॉर्ट में कैद कर दिया है। दरअसल इस बार कांग्रेस की पूरी कोशिश अपने जीते हुए विधायकों को भाजपा में शामिल होने से रोकने की रहेगी। वह नहीं चाहेगी की 2022 में 2017 जैसी पुनरावृत्ति हो। बता दें कि साल 2017 के चुनाव में कांग्रेस को गोवा में सबसे अधिक सीटें मिली थी, लेकिन उसके बावजूद भाजपा जोड़ तोड़ की राजनीति कर सरकार बनाने में सफल रही थी। हालांकि कांग्रेस का कहना है उसके सभी उम्मीदवार वहां एक उम्मीदवार का जन्मदिन मनाने गए हैं। बता दें कि गोवा में भाजपा ने सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि जीएफपी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा। वहीं टीएमसी ने एमजीपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications