गोवा विधानसभा चुनाव: पर्रिकर ने कहा गोवा में कांग्रेस की वजह से बढ़े कसीनो

गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान पत्रकारों से बात करते वक्त रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि कांग्रेस की वजह से प्रदेश में कसीनो बढ़े हैं।

पणजी। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि गोवा में कसिनो के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। बता दें कि बीते दिनों कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि मांडवी नदी के किनारे कसीनो बंद करने में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जिम्मेदार है।

इसी आरोप का जवाब देते हुए पर्रिकर ने कहा कि आप तारीख देख सकते हैं। लाइसेंस साल 2007 में दिए गए थे। पूछा कि उस वक्त किसकी सरकार थी? तथ्य-तथ्य होता है। उसे बदला नहीं जा सकता। वास्तव में हमारे समय में कसीनो की संख्या कम हुई थी।

गोवा विधानसभा चुनाव: पर्रिकर ने कहा गोवा में कांग्रेस की वजह से बढ़े कसीनो

जब पर्रिकर से पूछा गया कि 2012 में भाजपा की ओर से दावा किया गया था कि ये मांडवी नदी के पास से कसीनो हटा लिए जाएंगे लेकिन यह अभी तक नहीं हुआ, तो उन्होंने कहा कि सरकार ने फैसला किया था कि कसीनो को मांडवी से हटा देंगे लेकिन उसे किस जगह शिफ्ट करें, इसका हल नहीं मिला। एक बार इसका हल मिलेगा तो हम उसे मांडवी से हटाने में सक्षम हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने कसीनो की संख्या नहीं बढ़ाई। बता दें कि इस मसले पर आम आदमी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि वो तटवर्ती और तट से दूर स्थित कसीनो बंद कर देंगे वहीं कांग्रेस ने कहा है कि वो तटों से दूर स्थित कसीनो को हटाएंगे। ये भी पढ़ें: 9/11 हमले का कोई आतंकी नहीं, ट्रंप के बैन किए देशों से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+