Global Hunger Index में भारत को 94वीं रैंक मिलने पर राहुल ने साधा सरकार पर निशाना, कहा- देश का गरीब भूखा है
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ग्लोबल हंगर इंडेक्स (Global Hunger Index) के आंकड़े शेयर करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भारत का गरीब भूखा है लेकिन सरकार अपने मित्रों की जेब भर रही है। राहुल ने जो आंकड़ा शेयर किया है, उसके मुताबिक ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत की रैंक 94 है। जबकि इंडोनेशिया की रैंक 70 है, नेपाल की 73 है, बांग्लादेश की 75 है और पाकिस्तान की 88 है। अपने ट्वीट में राहुल गांधी लिखते हैं, 'भारत का गरीब भूखा है क्योंकि सरकार सिर्फ अपने कुछ खास 'मित्रों' की जेबें भरने में लगी है।'
Recommended Video

आपको बता दें ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार, केवल 13 देश ऐसे हैं, जो भारत से पीछे हैं। इनमें रवांडा (97), नाइजीरिया (98), अफगानिस्तान (99), लीबिया (102), मोजाम्बिक (103), चाड (107) जैसे देश शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की करीब 14 फीसदी जनसंख्या कुपोषण से पीड़ित है। यहां बच्चों में स्टंटिंग रेट 37.4 फीसदी है। बता दें स्टंड बच्चे उन्हें कहा जाता है कि जिनकी लंबाई उनकी उम्र की तुलना में कम होती है और जिनमें अधिक कुपोषण दिखाई देता है।
ये रिपोर्ट हर साल आती है और जिन देशों का स्कोर नीचे रहता है, उनकी रैंकिंग ऊंची होती है। इसके विपरीत जिनका स्कोर अधिक होता है, जैसे भारत का, उन्हें खराब रैंकिंग मिलती है। इस इंडेक्स को मापने का लक्षय है, दुनिया से साल 2030 तक भुखमरी मिटाना। संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास के लक्षयों में से ये भी एक है। हंगर को मापने का आधार ये होता है कि एक व्यक्ति कितने कैलोरी ग्रहण करता है। इसे पुख्ता डाटा के तौर पर इसलिए भी इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि इसमें किसी भी देश को चारों पैमानों पर परखा जाता है और ये पैमाने भी कई स्तरों पर परीक्षण करते हैं।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications