VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है भोजपुरी गाना "ठीक है"
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर भोजपुरी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तीन-चार लड़कियां है जो भोजपुरी के 'ठीक है' के गानों पर लिप्सिंग करती हुई नजर आ रही हैं। इन सभी गानों में एक चीज जो कॉमन है वो हैं 'ठीक है'। इस वीडियो को अंकुर सिंह नाम ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। जिसे 16000 से अधिक लोग देख चुके हैं। जबकि 200 से अधिक लोग इसको रीट्विट किए हैं और 500 से अधिक लोग इसको लाइक किए हैं।

इस गाने में लड़कियां अगल-अलग तरह से लिप्सिंग करती हुई नजर आ रही है। 1.53 मिनट के इस गाने में बिहार के छपरा से लेकर घर परिवार बसाने के बारे में गाने के जरिए लिप्सिंग की गई है। वीडियो के शुरुआत में एक लड़की है जो भोजपुरी कह रही है 'जाड़ा वाली रात रहील, माघी बरसात रहल, 8 बजे मिले खातिर इनकारहल, ठीक है'। वहीं बीचे में एक दूसरी लड़की 'नून रोटी खाएंगे जिनगी इनका साथे बिताएंगे' गाने पर लिप्सिंग कर रही है।
बता दें कि हाल ही में भोजपुरी के स्टार गायक खेसारी लाल यादव का 'ठीक है' गाना इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ था। इसके बाद अब लड़कियों का यह लिप्सिंग वाला वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की उस गाने पर लिप्सिंग करती हुई नजर आ रही जिसके बोल हैं 'धोएंगे प्लेट बाकी इनही के संघवा घरवा अपना बसाएंगे'।
यह भी पढ़ें- पार्टी नेता मुझे 'जोरू का गुलाम' कह रहे हैं, जब छलका था तेज प्रताप का दर्द












Click it and Unblock the Notifications