रात में सोते समय लड़कियों के काटे जा रहे हैं बाल, नाभी पर बन जाता है लाल रंग का त्रिशूल
छत पर सो रही 13 साल वर्षीय बच्ची सन्तु मेघवाल ने अचानक चिल्लाना शुरु कर दिया। घरवाले भागकर आए, पूछा तो पता चला कि कोई उसके बाल काट रहा था।
जोधपुर। यूपी में 'मुंहनोचवा' का आतंक या फिर दिल्ली में 'मंकी मैन' का टेरर, ये खबरें आपने जरूर सुनी या पढ़ी होंगी। लेकिन इन दिनों राजस्थान के जोधपुर में एक अलग तरह का दहशत फैला हुआ है। आलम यह है कि जिन घरों में महिलाएं या लड़कियां हैं वहां लोग रात भर सो नहीं रहे। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ अज्ञात लोग रात को सोती हुई महिलाओं और बच्चियों के बाल काट कर भाग जा रहे हैं। इतना ही नहीं सुबह जब लड़कियां सो कर उठती है तो उनके नाभी पर लाल रंग के त्रिशूल जैसा निशान बना होता है।

छत पर सो रही बच्ची अचानक चिल्लाने लगी
इसका एक ताजा मामला मंगलवार को शहर के मलार रोड पुलिया पर सामने आया। छत पर सो रही 13 साल वर्षीय बच्ची सन्तु मेघवाल ने अचानक चिल्लाना शुरु कर दिया। घरवाले भागकर आए, पूछा तो पता चला कि कोई उसके बाल काट रहा था। वहीं बच्ची के नाभी पर त्रिशूल जैसा निशान बन गया है। घटना के बाद बच्ची की माता गवरी देवी भारी सदमे में है और बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी तबीयत बिगड़ गई है और उल्टियां व घबराहट होने लगी है।

पुलिस भी है हैरान-परेशान
पूरे शहर मे बाल काटने की घटना आग की तरह फैली हुई है। लोग उसे देखने उसके घर पहुंच रहे हैं। घर के आगे भारी भीड़ जमा है। पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इस तरह की घटनाओं से पुलिस खुद परेशान है।

रात भर जाग कर पहरा दे रहे हैं गांव वाले
जिनके घर में महिलाएं या लड़कियां हैं उनके घर के पास गांव वाले अपने स्तर पर रात को पहरा दे रहे हैं। वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों व शहरों मे खौफ का माहौल बना हुआ है। चर्चा यह है कि कोई तांत्रिक क्रिया के लिए ऐसा कर रहा है।

वीडियो भी आ चुका है सामने
आपको बता दें कि पिछले एक पखवाड़े से जोधपुर जिले के गांवों में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। इस प्रकार की घटनाओं का वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें बताया जा रहा है कि बाहर के राज्यों व देशों से 400 लोगों की पूरी गैंग राजस्थान और हरियाणा में आई है जो रहस्यमयी तांत्रिक विधा हासिल करने के लिए कुंवारी कन्याओं के बाल काटने जैसी घटनाओं को अंजाम दे रही है। हालांकि वीडियो कितना सच है और कितना झूठ इसकी पुष्टि हम बिल्कुल नहीं करते।












Click it and Unblock the Notifications