रफी साहब का गाना गुनगुनाकर लड़की ने दी जन्मदिन की शुभकामना, किरेन रिजिजू ने इस अंदाज में कहा शुक्रिया

नई दिल्ली, 19 नवंबर: केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू का आज जन्मदिन है। सुबह से ही सोशल मीडिया पर उन्हें तरह-तरह से शुभकामनाएं मिल रही हैं। इन शुभकामना संदेशों में एक बहुत ही खास शुभकामना भी शामिल है, जिसमें एक युवा प्लेबैक सिंगर ने उनके लिए अपनी आवाज में रिकॉर्ड करके ट्वीट किया है। वह गाना है मोहम्मद रफी साहब का, लेकिन श्रीनिधि नाम की युवा गायिका ने अपने सुर में भी उस गाने को बहुत ही खूबसूरत अंदाज में पेश करने की कोशिश की है। यह वही युवा गायिका जिसका गाया हुआ पसंदीदा गाना पिछले साल अपने जन्मदिन पर रिजिजू ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया था।

पीएम मोदी ने सुबह ही दी शुभकामना

पीएम मोदी ने सुबह ही दी शुभकामना

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू को जन्मदिन की शुभकामना देने वालों में पीएम नरेंद्र मोदी काफी आगे रहे और उन्होंने सुबह 7.58 मिनट पर ही ट्वीट करके उन्हें बधाई दे दी थी। प्रधानमंत्री ने लिखा था, 'हमारे ऊर्जावान कैबिनेट सहयोगी किरेन रिजिजू जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वह हमारे कानूनी व्यवस्था को और ताकतवर बनाने और गरीबों में से भी सबसे करीब की सहायता करने का कार्य कर रहे हैं। पूर्वोत्तर की प्रगति के प्रति उनका उत्साह उल्लेखनीय है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।' चंद मिनट बाद ही रिजिजू ने पीएम मोदी को शुक्रिया कहते हुए ट्वीट किया, 'माननीय पीएम नरेंद्र मोदी जी आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं एक न्यू इंडिया बनाने के लिए आपके दूरदर्शी नेतृत्व में "सबका साथ, सबका विकास, सबको न्याय" के आपके आदर्श वाक्य को आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता हूं।'

'चौदहवीं का चांद' का गाना गाकर शुभकामनाएं दीं

'चौदहवीं का चांद' का गाना गाकर शुभकामनाएं दीं

लेकिन, शाम आते-आते उन्हें श्रीननिधि घाटाटे ने मोहम्मद रफी का गाया एक गाना गुनगुना कर अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 'एक खूबसूरत गाना है, जो मैं आपके जन्मदिन पर गाना चाहती हूं।' उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं किरेन रिजिजू सर! उम्मीद है कि आपको ये पसंद आएगा। अपने ट्विटर के बायो में श्रीनिधि ने अपना परिचय सिंगर, सॉन्ग राइटर, बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर बताया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के लिए 60 की दशक की फिल्म 'चौदहवीं का चांद' का गाना गया है, जिसे मोहम्मद रफी साहब ने गाया था और इस गाने के गीतकार हैं शकील बदायूंनी।

'आप हमारे देश की उभरती हुई गायिका हैं!'

श्रीननिधि की शुभकामना पर किरेन रिजिजू ने भी खास अंदाज में उन्हें शुक्रिया कहा है। केंद्रीय मंत्री ने लिखा है, 'युवा और प्रतिभाशाली गायक श्रीनिधि आपको बहुत-बहुत धन्यवाद। श्रीनिधि, आपके पास एक जादुई आवाज है और आप हमारे देश की उभरती हुई गायिका हैं!'

पिछले जन्मदिन पर भी सुनाया था पसंदीदा गाना

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। श्रीनिधि ने पिछले जन्मदिन पर भी किरेन रिजिजू को उनका खास पसंदीदा गाना गुनगुनाकर शुभकामाएं दी थीं। बड़ी बात ये है कि तब खुद रिजिजू ने ही अपने ट्विटर हैंडल से उनका गाना शेयर किया था और कैप्शन में लिखा था- 'धन्यवाद श्रीनिधि.........एक भावपूर्ण प्रस्तुति और दिल को छू लेने वाली आवाज मुझे जादुई मुबारक बेगम की याद दिलाती है!' तब रिजिजू जूनियर मंत्री थे और उनका कैबिनेट में प्रमोशन नहीं हुआ था। तब भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामना संदेशों का सोशल मीडिया पर तांता लगा था, लेकिन मंत्री ने श्रीनिधि की शुभकामनाओं को ही शेयर किया था। 'कभी तन्हाइयों में हमारी याद आएगी' का यह गाना भी 1961 की फिल्म 'हमारी याद आएगी' का है। इससे लगता है कि केंद्रीय मंत्री को पुराने हिंदी सदाबहार गाने काफी पसंद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+