स्टेशन पर मांगती थी भीख, घर से मिले 2 लाख के गहने और कैश
सूरत। सूरत रेलवे स्टेशन पर लोगों से भीख मांगने वाली लड़के के घर से पुलिस को लाखों के गहने और कैश मिले है। 14 मई को पुलिस ने 14 साल की लड़की को सूरत स्टेशन से पकड़ा। नाबालिग बच्ची स्टेशन पर भीख मांग रही थी, लेकिन आरपीएफ को उसपर शक हुआ, जब उसने लड़की से सख्ती से पूछताछ की तो सारा सच सामने आ गया। लड़की भीख मांगने के बहाने यात्रियों के पर्स चुराती थी। आरपीएफ ने जब उसके घर की तलाशी ली तो सबके होश उड़ गए। उसके घर पर लाखों रुपए कैश और बड़ी मात्रा में ज्वैलरी मिली।

आरपीएफ के यात्री सुरक्षा निरीक्षक मुकेश कुमार सैनी की अगुवाई में इस पूरे मामले की छानबीन की गई और लड़की के घर से चोरी का सारा सामान बरामद किया गया। लड़की और उसकी मां को गिरफ्तार कर जीआरपी को सौंप दिया गया है।
तलाश के दौरान लड़की के घर से महिलाओं के 10 पर्स मिले।उसके घर से सोने के 76383 रुपप का मंगलसूत्र,66474 रुपए की कीमत के कान के झुमके, गले की चैन, 6 नाक की बाली, दो अंगूठी के अलावा 37050 रुपए मिले।












Click it and Unblock the Notifications