नौकरी के लिए बुलाया, पोर्न फिल्म चलाकर कहा- अपना काम समझ लो
नौकरी इंटरव्यू के लिए बुलाकर युवती को दिखाए पोर्न वीडियो
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में नौकरी के बहाने बुलाकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। लड़की को नौकरी दिलाने के नाम पर उसे पोर्न फिल्म दिखाई गई। लड़की किसी तरह दफ्तर से निकली और थाने जाकर मामले की शिकायत की। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

प्लेसमेंट सेटर पहुंची थी युवती
पुलिस ने बताया है कि कि ऐशबाग की रहने वाली 21 साल की युवती ने एपी नगर स्थित एक प्राइवेट प्लेसमेंट एजेंसी में नौकरी के लिए संपर्क किया था। युवती ने खुद के स्नातक होने की बात बताई तो उसे दफ्तर बुलाया गया और उसे यहां के निदेशक रुद्र प्रताप से मिलने को कहा गया। युवती यहां पहुंची तो रुद्र प्रताप ने उसका इंटरव्यू लिया और उसे अपने सेंटर के लिए सिलेक्ट कर लेने की बात कहते हुए अगले दिन से नौकरी शुरू कर देने को कहा।

कंपयूटर पर चलाए पोर्न वीडियो
युवती का आरोप है कि बुधवार को वो दफ्तर पहुंची तो रुद्र प्रताप ने उससे कहा कि वह उसे काम समझा देता है, ताकि उसे आसानी हो। रुद्र उसे कंप्यूटर पर ले गया और कुछ देर बाद पॉर्न विडियो चलाने शुरू कर दिए। युवती ने उससे ऐसा ना करने को कहा लेकिन उसने कहा कि वो काम समझा रहा है। इसके बाद उसने अश्लील बात शुरू कर दी और कहा कि अगर वह नौकरी चाहती है तो उसे उसके साथ संबंध बनाने होंगे।

फर्जी नाम से चला रहा था एजेंसी
युवती दफ्तर से निकलकर अपनी दोस्त के पास पहुंची। इसके बाद दोनों एमपी नगर थानें पहुंची और रुद्र प्रताप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि रुद्र प्रताप का सही नाम मनोज है। वो अपना नाम बदलकर ये एजेंसी चला रहा था। उसने अपने विजिटिंग कार्ड्स पर भी फेक नाम ही छपवाया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications