Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जन्म के दो घंटे के भीतर ही तैयार हो गया इस बच्ची का आधार कार्ड, बाकी कागजात भी फौरन हुए तैयार

गुजरात के सूरत में तीन दिन की रमैया आधार कार्ड पाने वाली सबसे कम उम्र की बच्ची बन गई हैं। उनके जन्म होने के दो घंटे के भीतर ही उनका आधार कार्ड और बाकी जरूरी कागजात तैयार हो गए थे।

नई दिल्ली। गुजरात के सूरत में तीन दिन की रमैया आधार कार्ड पाने वाली सबसे कम उम्र की बच्ची बन गई हैं। उनके जन्म होने के दो घंटे के भीतर ही उनका आधार कार्ड और बाकी जरूरी कागजात तैयार हो गए थे। रमैया का जन्म 12 दिसंबर को हुआ था और जन्म के दो घंटे के भीतर ही उनका नाम पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया इनिशिएटिव से जुड़ गया है। रमैया के पिता ने बताया कि ये उनका हमेशा से सपना था।

Baby

सूरत में जब 12 दिसंबर को रमैया का जन्म हुआ, तो उनके पिता अंकित नागरानी बच्ची के सारे कागजात लेकर तैयार थे। रमैया के सारे आधिकारिक कागजात उसके पिता ने जन्म के दो घंटे के अंदर ही तैयार करा लिए। नागरानी ने कहा, 'अधिकारियों की मदद से मैंअपना सपना पूरा कर पाया। मैं उम्मीद करता हूं कि मेरी बेटी को इसपर गर्व होगा कि वो वो जन्म के तुरंत बाद डिजिटल से जुड़ पाई।'

ये भी पढ़ें: जल्द ही मिल सकती है 'आधार कार्ड' से आजादी!, सरकार ला रही है नया नियम

नागारनी ने बताया कि वो हमेशा से चाहते थे कि उनकी बेटी डिजिटल इंडिया से जल्द से जल्द जुड़े। रमैया की मां भूमि नागरानी ने कहा कि वो इसके लिए पहले से तैयार थे और इससे जुड़ी सभी तैयारी भी पहले ही कर ली थी। सबसे पहले रमैया का बर्थ सर्टिफिकेट बनाया गया और इसके बाद ही बाकी के कागजात तैयार हुए।

ये भी पढ़ें: आधार और सैलरी को लेकर हाईकोर्ट ने दिया अहम निर्देश, जरूर पढ़ें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+