Video: मंदिर के बाहर से ही दर्शन करना चाहती थी लड़की, फिर हुआ ऐसा, लोग बोले- भगवान ने खुद बुला लिया

नई दिल्ली। अक्सर लोग जब मंदिर जाते हैं तो पूरी तैयारी के साथ फूल, माला और प्रसाद जाते हैं। यह भी देखा गया है कि जो जल्दी में होता है वह मंदिर के बाहर से ही हाथ जोड़कर निकल जाता है। एक लड़की भी अपना वक्त बचाने के लिए मंदिर के सामने से सिर्फ हाथ जड़कर जाना चाहती थी लेकिन शायद भगवान को यह पसंद नहीं आया और उसके बाद लड़की के साथ जो कुछ हुआ वह वीडियो में रिकॉर्ड हो गया। अब सोशल मीडिया पर लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

मंदिर के बाहर से दर्शन कर के जा रही थी लड़की

मंदिर के बाहर से दर्शन कर के जा रही थी लड़की

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जो लोगों के बीच हंसी का पात्र बना हुआ है। वीडियो में दिखाई देता है कि एक स्कूटी सवार लड़की मंदिर के बाहर खड़ी होती है और वह दूर से ही हाथ जोड़कर वहां से निकल जाना चाहती है। लेकिन जैसे ही जाने के लिए वह अपनी स्कूटी स्टार्ट करती है फिर कुछ ऐसा होता है जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। हुआ ये कि, जब युवती ने जाने के लिए अपनी स्कूटी स्टार्ट की तो गलती से उसके हाथ से क्लच छूट जाता है।

Recommended Video

    Video: मंदिर के बाहर से ही दर्शन करना चाहती थी लड़की, फिर हुआ ऐसा, लोग बोले- भगवान ने खुद बुला लिया
    क्लच छूटने के चलते हुआ ये हादसा

    क्लच छूटने के चलते हुआ ये हादसा

    अचानक क्लच छूटने के स्कूटी आगे बढ़ जाती है जिसके बाद महिला भी अपनी नियंत्रण खो देती है। स्कूटी की रफ्तार बढ़ने के साथ ही वह महिला समेत मंदिर में घुस जाती है। महिला आपनी गाड़ी के साथ सीधे नंदी के पास आकर गिर जाती है। हालांकि इस दौरान मंदिर में कोई नहीं होता इसलिए किसी को चोट नहीं आती है, वीडियो में देखने पर लगता है कि स्कूटी सवार महिला भी स्वस्थ्य है। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय लोग लड़की को बचाने के लिए भागते हुए आते हैं।

    सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई घटना

    सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई घटना

    लोगों की मदद से लड़की अपनी गाड़ी को उठाती है और फिर बाहर जाती है। यह घटना मंदिर में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाने के बाद अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्विटर, फेसबुक वॉट्सऐप पर लोगों को खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, बाहर से ही दर्शन करके निकल रही थी, भगवान ने खुद ही अंदर बुला लिया। अन्य यूजर ने लिखा, इसे कहते हैं वीआईपी दर्शन।

    90 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

    सोशल मीडिया पर दूसरे व्यक्ति ने लिखा, ये वीडियो उनके लिए है जो बाहर से ही दर्शन करके निकल जाते हैं, भगवान ने बता दिया कि अंदर आना भी जरूरी है। बता दें कि वायरल हो रहा यह वीडियो मयूर मराठे ने 4 मार्च को शेयर किया था, जिसके बाद से अब यह वायरल है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 90 हजार लोगों द्वारा देखा जा चुका है, जबकि इस पर 1 हजार से ज्यादा लाइक और 3 हजार से ज्यादा बार शेयर किया गया है।

    यह भी पढ़ें: मेट्रो में लड़का बोला चीन से आया हूं.. ट्रेन हो गई खाली, Tik Tok वीडियो हुआ वायरल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+