गिरीश चंद्र मुर्म जम्मू कश्मीर के और राधाकृष्ण माथुर बने लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेश में विभाजित किए जाने के बाद सरकार ने दोनों राज्यों के लिए शुक्रवार को लेफ्टिनेंट गवर्नर की नियुक्ति कर दी। गिरीश चंद्र मुर्मु को जम्मू कश्मीर का पहला लेफ्टिनेंट गवर्नर नियुक्त किया गया है। वहीं राधाकृष्ण माथुर को लद्दाख का लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया है। वहीं जम्मू कश्मीर के मौजूदा राज्यपाल सत्यपाल मलिक को गोवा का नया राज्य नियुक्त किया है।

Girish Chandra Murmu Lieutenant Governor of Jammu Kashmir Radha Krishna Mathur LG of Ladakh

आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, आईएएस अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। 1985 बैच के आईएएस अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू वर्तमान में वित्त मंत्रालय में व्यय सचिव का पद संभाल रहे हैं। गिरीश चंद्र मुर्मू गुजरात के सीएम के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव थे। दो केंद्र शासित प्रदेश 31 अक्टूबर को अस्तित्व में आएंगे। मोदी सरकार ने 5 अगस्त को धारा 370 के प्रावधानों को रद्द कर दिया था जिसने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा दिया था।

राधा कृष्ण माथुर 1977 बैच के IAS हैं। वे त्रिपुरा कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। राधा कृष्ण मुथुर नवंबर 2018 में भारत के मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) के रूप में सेवानिवृत्त हुए।एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। सत्य पाल मलिक बिहार के पूर्व राज्यपाल थे। मलिक को 2018 में कुछ महीनों के लिए ओडिशा का अतिरिक्त प्रभार राज्यपाल भी दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+