गिरिराज सिंह के बोल: पाक परस्त लोग नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री नहीं बनना देना चाहते हैं

गिरिराज के बोल: भारत में कुछ लोग हैं जो नरेंद्र मोदी को रोकना चाहते हैं, जो लोग पाकिस्तान परस्त हैं, कुछ लोग आतंकवाद परस्त हैं जिनका राजनैतिक मदीना पाकिस्तान है। ऐसे लोगों का स्थान पाकिस्तान में होना चाहिये। धर्मनिपेक्षता की परिभाषा परिभाषित करने के लिये क्या कुछ लोग ही हैं, क्या यह सच नहीं है कि देश में कितने आतंकवादी गतिविधि में पकड़े जा रहे हैं, वे एक समुदाय से जुड़े हैं, मैं यह नहीं कह रहा कि उस समुदाय के सारे लोग आतंकवादी हैं या आतंकवाद से जुड़े हैं।
लेकिन जब बात आतंकवाद की आती है तो लोग क्यों चुप हो जाते हैं। एक्जिट पोल ने साबित कर दिया है कि छद्म राजनीति करने वालों के मुंह पर तमाचा है। भाजपा नेता के इस बयान से एक बार फिर नरेंद्र मोदी और भाजपा पर यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या भाजपा की सरकार में देश के मुस्लिम सुरक्षित रहेंगे? गिरिराज ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए हैं। हालांकि यह वही चुनाव अयोग है जिसने गिरिराज को कुछ दिन पहले विवादित बयान दिए जाने के बाद राहत की सांस दी थी।












Click it and Unblock the Notifications