Jammu Kashmir: राहुल पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले- आपने और कांग्रेस ने भारत को बहुत जख्म दिए हैं

Recommended Video

    Rahul Gandhi के Kashmir पर बयान को लेकर Giriraj Singh ने कहा Rahul ने बहुत जख़्म दिए ।वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जम्मू कश्मीर पर दिए गए बयान का जिस तरह से पाकिस्तान ने युनाइटेड नेसंश को लिखे पत्र में हवाला दिया है, उसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है। गिरिराज सिंह ने ट्वीट करके लिखा है कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने भारत को बहुत जख्म दिए हैं। दरअसल राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर के मसले पर सफाई देते हुए कहा था कि यह भारत का आंतरिक मामला है और इसमे किसी को भी हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है। राहुल के इसी बयान को टैग करते हुए गिरिराज सिंह ने लिखा है कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने भारत को बहुत जख्म दिए हैं।

    giriraj singh

    बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने कश्मीर की समस्या को लेकर सरकार पर तीखा हमला किया था, राहुल के बयान का हवाला देते हुए पाकिस्तान ने यूएन को पत्र लिखा था। लेकिन कांग्रेस और खुद राहुल गांधी ने इस मसले पर सफाई देते हुए कहा कि पाकिस्तान इस मसले पर लोगो के बीच झूठ को ना फैलाए। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हमे इस बात की जानकारी मिली है कि पाकिस्तान की सरकार ने यूएन में जम्मू कश्मीर के मसले पर एक चिट्ठी लिखी है और इसमे राहुल गांधी के नाम का इस्तेमाल किया गया है। उनके नाम को पाकिस्तान ने अपने झूठ को साबित करने के लिए जानबूझकर राहुल गांधी के नाम का गलत तरह से इस्तेमाल किया है।

    रणदीप सुरजेवाला की सफाई पर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने लिखा कि हर जगह मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान का आखिरी सहारा राहुल गांधी और कांग्रेस ही बची है। बता दें कि राहुल गांधी ने इस पूरे मसले पर सफाई देते हुए कहा था कि मैं मोदी सरकार के कई फैसलों से असहमत हूं, लेकिन एक बात साफ कर दूं कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है और इसमें पाकिस्तान या किसी भी दूसरे देश को दखल देने का हक नहीं है।' राहुल गांधी ने कश्मीर में हिंसा के लिए भी पाकिस्तान को दोषी ठहराया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+