गिरिराज सिंह की ललकार, 'मोदी जी को चुनौती देना दीदी के बस में नहीं, एक बार मेरे खिलाफ कीजिए कोशिश'

गिरिराज सिंह की ललकार, 'मोदी जी को चुनौती देना दीदी के बस में नहीं, एक बार मेरे खिलाफ कीजिए कोशिश'

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दो चरण के मतदान हो चुके हैं। बंगाल की हाई प्रोफाइल सीट नंदीग्राम पर भी वोटिंग हो चुकी है। जहां एक ओर सीएम ममता बनर्जी हैं तो दूसरी ओर बीजेपी प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बीजेपी के कई नेताओं ने ममता बनर्जी को कहा है कि वो नंदीग्राम से हार रही हैं इसलिए दूसरी जगह से चुनाव लड़ सकती हैं। इसका पलटवार करते हुए टीएमसी ओर सीएम ममता ने कहा कि पीएम मोदी को 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अपनी वाराणसी सीट को सेफ करने के बारे में सोचना चाहिए...क्योंकि मोदी जी को वहां चुनौती दी जाएगी। इस पूरे मामले में अब केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी और टीएमसी को चुनौती दी है। गिरिराज सिंह ने कहा है पीएम नरेंद्र मोदी को चुनौती देना ममता बनर्जी के बस की बात नहीं है।

''मोदी जी को छोड़िए... एक बार मेरे खिलाफ कोशिश कीजिए''-गिरिराज सिंह

''मोदी जी को छोड़िए... एक बार मेरे खिलाफ कोशिश कीजिए''-गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा के एक ट्वीट का जवाब देते हुए ट्वीट किया, ''बनारस में मोदी जी को चुनौती देना ममता दीदी और उनके कुनबे के बस की बात नहीं है। समगोत्री होने के नाते, एक बार मेरे खिलाफ कोशिश कीजिए। दीदी, अगर आपमें हिम्मत है, तो घोषित करें कि आप नंदीग्राम में चुनाव हारने के बाद राजनीति से संन्यास ले लेंगी।'' गिरिराज सिंह का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गिरिराज सिंह ने ये ट्वीट दो अप्रैल को किया था।

'मिस्टर PM,जाइए वाराणसी से चुनाव की तैयारी कीजिए: महुआ मोइत्रा

'मिस्टर PM,जाइए वाराणसी से चुनाव की तैयारी कीजिए: महुआ मोइत्रा

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्वीट किया, ''पीएम नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी के दूसरी सीट से चुनाव लड़ने को लेकर टिप्पणी की है। हां, मिस्टर प्राइम मिनिस्टर वो (ममता बनर्जी) दूसरी सीट से जरूर चुनाव लड़ेंगी और वो सीट होगा वाराणसी। तो जाइए चुनाव की तैयारी में लग जाइए।''

ममता दीदी चुनाव हारने के डर से गोत्र बताते चल रही हैं- गिरिराज सिंह

ममता दीदी चुनाव हारने के डर से गोत्र बताते चल रही हैं- गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने पहली बार पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी पर निशाना नहीं साधा है। इससे पहले भी गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी के शांडिल्य गोत्र बताने पर पलटवार किया था। गिरिराज सिंह ने कहा था, ''हमें तो कभी भी चुनाव प्रचार के लिए किसी को गोत्र बताने की जरूरत नहीं पड़ी है। हां मैं तो अपना गोत्र लिखता भी हूं। लेकिन ममता दीदी चुनाव हारने के डर से सबको रैली में अपना शांडिल्य गोत्र बता रही हैं। तो मैं ममता बनर्जी से पूछना चाहता हूं कि दीदी आप ये भी बता दीजिए कि रोहिंग्या और घुसपैठियों का गोत्र भी शांडिल्य तो नहीं है?''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+