मुसलमानों के खिलाफ विवादित बयान की वजह से गिरिराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की उनके विवादित भाषण की वजह से मुश्किल बढ़ गई है। उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि गिरिराज सिंह बिहार के बेगुसराय से भाजपा प्रत्याशी हैं, उनके खिलाफ सीपीआई के नेता कन्हैया कुमार मैदान में है।

giriraj

दरअसल गिरिराज सिंह ने कहा था कि हरे रंग के झंडे के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगना चाहिए, जोकि मुस्लमानों के धर्म और राजनीतिक संस्थाओं से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि हरा रंग ना सिर्फ लोगों के बीच नफरत फैलाता है बल्कि इस तरह की सोच है कि यह पाकिस्तान के लिए इस्तेमाल किया जाता है। उनके इस बयान के बाद चुनाव आयोग से शिकायत की गई थी कि गिरिराज सिंह का बयान अल्पसंख्यकों की भावना को आहत करता है।

बता दें कि इससे पहले गिरिराज सिंह ने कहा था कि अगर अगर कब्र के लिए तीन हाथ जमीन चाहिए तो वंदेमातर गाना होगा और भारत माता की जय कहना होगा, वरना देश माफ नहीं करेगा। जिस वक्त गिरिराज सिंह ने यह बयान दिया उस वक्त मंच पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि मैं बताना चाहता हूं कि गिरिराज सिंह के पूर्वज भी मरे थे और उनका अंतिम संस्कार हुआ था। जब आप मरत हैं तो आपको एक यार्ड जमीन चाहिए होती है, जहां आपको दफन किया जा सके। अगर आप कहते हैं कि आप वंदे मातरम नहीं कह सकते हैं, तो यह देश आपको कभी नहीं भूलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+