गुलाम नबीं ने हिंदू ब्राह्मण को बताया ओवैसी का दादा, भड़के AIMIM चीफ बोले- ये मेरा वंश गढ़ना होता है ....
कांग्रेस छोड़कर कश्मीर में अपनी अलग पार्टी गठित करने वाले गुलाब नबी आजाद ने दो दिन पहले मुसलमानों के पूर्वजों को लेकर ऐसा बयान दिया जिसकी वजह से हलचल मच गई। गुलाम नबीं के इस बयान पर भड़कते हुए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने रिएक्शन दिया है।

बता दें डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) के अध्यक्ष गुलाम नबीं आज़ाद ने हिंदू ब्राह्मण तुलसीरामदास को AIMIM चीफ असदुद्दीन औवेसी का दादा बताया था। जिस पर ओवैसी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट लिखी और आज़ाद पर जमकर गुस्सा निकाला।
ओवैसी ने लिखा-
"ये मेरे लिए ये हमेशा बड़ा ही मजेदार विषय रहा है कि जब उन्हें वंश गढ़ना होता है, तब भी संघियों को मेरे लिए एक ब्राह्मण पूर्वज ढूंढना पड़ता है। उन्होंने कहा हम सभी को समय अपने कर्मो का जवाब देता है। हम सभी आदम और हव्वा की संतान हैं। जहां तक मेरी बात है तो मुसलमानों के समान अधिकारों और नागरिकता के लिए लोकतांत्रिक संघर्ष आधुनिक भारत की आत्मा की लड़ाई है। यह हिंदूफोबिया नहीं है।"
गौरतलब है कि गुलाम नबी ने एक कार्यक्रम में दावा किया था कि मुसलमानों के पूर्वज हिंदू है और उनका जबरन धर्म परिवर्तन करवाया गया था ।इसके साथ ही उन्होंने कहा फारुख अब्दुल्ला के परदादा बालमुकुंद कौल थे वहीं एक हिंदू ब्राहृमण मोहम्मद अली जिन्ना के पिता हिंदू खोजा जाति के जिन्नाभाई खोजा थे।'
बता दें गुलाम नबीं आज़ाद ने 9 अगस्हिंदू खोजा जाति के जिन्नाभाई खोजा थे.त 2023 को कश्मीर के डोडा जिले में एक कार्यक्रम में कहा था कि इस्लाम धर्म का जन्म 1500 साल पहले हुआ था ओर हिंदू धर्म उससे पहले का हैं, इसके अनुसार भारत के सारे मुसलमान पहले हिंदू ही थे। उन्होंने का हिंदुस्तान के सारे मुस्लिम पहले हिंदू थे और 600 साल पहले कश्मीर में सब पंडित हुआ करते थे, यहां कोई मुस्लिम नहीं था, यहां जिते मुसलमान लोग हैं, सबने कनवर्ट होकर इस्लाम अपनाया है।












Click it and Unblock the Notifications