संसद में गूंजा शशि थरूर पर देशद्रोह का मामला, गुलाम नबी बोले- अगर थरूर देशद्रोही तो हम भी एंटी नेशनल
नई दिल्ली। लोकसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर और कई पत्रकारों के खिलाफ जिस तरह से देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है उसके खिलाफ राज्यसभा में आज नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद ने सरकार पर जमकर हमला बोला। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सांसद शशि थरूर और कई पत्रकारों के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है। एक व्यक्ति जो मंत्री रह चुका है, जिसने दुनियाभर में भारता का प्रतिनिधित्व किया है, आखिर वो देशद्रोही कैसे हो सकता है। अगर वो देशद्रोही हैं तो हम सभी देशद्रोही हैं। आखिर हम कैसे सांसद को देशद्रोही कह सकते हैं।

Recommended Video
आजाद ने कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर हुई घटना के लिए जो भी जिम्मेदार है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन साथ ही मैं यह कहना चाहूंगा कि निर्दोष किसान नेताओं को इसमे जबरन फंसाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। मैं सरकार से अपील करता हू कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाए। कुछ लोग लापता हैं और मैं प्रधानमंत्री से अपील करता हूं कि वह मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन करें। मेरी पार्टी 26 जनवरी को हुई हिंसा की कड़े शब्दों में निंदा करती है।
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि मैंने कभी भी 5 अगस्त 2019 से पहले किसी भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी या किसी भी भाजपा नेता के मुंह से यह नहीं सुना कि जम्मू कश्मीर को दो हिस्सों में बांटना चाहिए। सिर्फ लेह जिले को यूनियन टेरेटरी किए जाने की मांग थी कारगिल को नहीं।












Click it and Unblock the Notifications