हैदराबाद चुनाव: फ्री कोरोना वैक्सीन वाला BJP ने जारी किया मेनिफेस्टो, शाह और योगी संभालेंगे चुनावी मोर्चा
हैदराबाद चुनाव: फ्री कोरोना वैक्सीन वाला BJP ने जारी किया मेनिफेस्टो, शाह और योगी संभालेंगे चुनावी मोर्चा
नई दिल्ली: ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना घोषणा पत्र (manifesto) जारी कर दिया है। बिहार चुनाव की तरह इस चुनाव में भी बीजेपी ने हैदराबाद के लोगों को फ्री में कोरोना वैक्सीन देने का वादा किया है। इसके अलावा पानी और बिजली भी मुफ्त देने की बात कही है। मेनिफेस्टो के अलावा बीजेपी ने इस चुनाव में अपन पूरी ताकत झोंक दी है। हैदराबाद के नगरपालिका स्तर के चुनाव में गृह मंत्री अमित शाह और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार करेंगे। इसके अलावा स्मृति ईरानी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस चुनाव के प्रचार करेंगे।
Recommended Video

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने बीजेपी का मेनिफेस्टो जारी किया था।इस मौके पर उन्होंने कहा कि अगर हमारी पार्टी चुनाव जीतती है तो महानगर में सभी लोगों का कोरोना जांच मुफ्त में किया जाएगा और वैक्सीन डोज भी सबको फ्री में लगाई जाएगी।
BJP के मेनिफेस्टो में क्या-क्या वादे?
हैदराबाद चुनाव के लिए बीजेपी द्वारा जारी किए गए मेनिफेस्टो में मुख्यत सात वादे किए गए हैं। जिसमें सबसे ज्याद महत्ता हैदराबाद में सभी को कोरोना महामारी की वैक्सीन मुफ्त में देने की बात कही गई है। इसके अलावा जो वादे हैं वो इस प्रकार हैं..., बाढ़ पीड़ितों को 25 हजार रुपये का मुआवजा मिलेगा। मुफ्त में पानी और बिजली देने की भी बात कही गई है। मेट्रो और बस में महिलाओं को निशुल्क आने-जाने की सुविधा दी जाएगी। एक लाख लोगों को आवास योजना के तहत घर मिलेगा। 17 सितंबर को तेलंगाना मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। स्कूली बच्चों को फ्री में टैब दिया जाएगा और सरकारी स्कूलों में वाईफाई लगवाया जाएगा। सभी का मुफ्त कोरोना जांच किया जाएगा।
जानें कब है ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव
ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) चुनाव एक दिसंबर को होने वाले हैं। 150 वॉर्डों के लिए एक दिसंबर को होने वाले चुनाव में बीजेपी और AIMIM में कांटे की टक्कर होगी। निगम का इस साल का बजट 5,380 करोड़ रुपये होगा।
-
Samrat Chaudhary के बिहार CM बनने पर क्या बोलीं श्रेयसी सिंह? मुख्यमंत्री पद की थीं दावेदार -
Bengal Election: 'TMC में रहकर पाप किया, अब प्रायश्चित', बेटे दिब्येंदु के लिए घुटनों पर बैठे शिशर अधिकारी -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications