ममेरी बहन से शादीशुदा भाई को हो गया प्‍यार, घर छोड़कर हुए फरार तो ऐसा हुआ अंजाम

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्‍ली में 30 साल के एक युवक की उसके ही रिश्‍तेदारों द्वारा चाकू मारकर हत्‍या कर दी गई। उसे अपने ही रिश्‍ते की एक बहन से प्‍यार हो गया था और वो उसके साथ भाग गया था। वहीं दिल्‍ली से लगे यूपी के गाजियाबाद में एक नाबालिग लड़की की हत्‍या के आरोप में उसके भाई और मां-बाप को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने एक छोटी जाति के लड़के के साथ बेटी को अतरंग अवस्‍था में देख लिया था जिसके बाद उसकी हत्‍या कर दी थी। जानकारी के मुताबिक बीते एक जनवरी को 15 साल की एक लड़की की लाश फरीदनगर इलाके में गन्‍ने के खेत में पड़ी मिली थी।

ममेरी बहन से शादीशुदा भाई को हो गया प्‍यार, घर छोड़कर हुए फरार तो ऐसा हुआ अंजाम

पुलिस के मुताबिक मृतका 8 भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। प्रेमी संग आपत्तिजनक अवस्‍था में पकड़े जाने के बाद घर वाले उसपर रिश्‍ता खत्‍म करने का दबाव डाल रहे थे। परिवारवालों के मुताबिक बेटी की इस करतूत से समाज में उनका नाम खराब हो रहा था। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि 'हमने कई बार उसे संबंध खत्‍म करने को कहा लेकिन वो ऐसा करने को तैयार नहीं थी।' उसने पुलिस को बताया कि नए साल की सुबह वो और उसके मां-बाप ने रस्‍सी से गला घोंटकर उसकी हत्‍या कर दी।

हत्‍या के बाद उन लोगों ने शव को खेत में फेंक दिया। अगले दिन मृतका के भाई ने हत्‍या की बात अपने एक दोस्‍त को बतायी। दोस्‍त ने पुलिस को सूचित कर दिया जिसके बाद उन्‍हें गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक शव खेत में फेंकने के दौरान मृतका की मां ने उसकी सलवार नींचे कर दी थी ताकि मामला बलात्‍कार के बाद हत्‍या का लगे। वहीं दिल्‍ली के मयूर विहार में 30 साल के एक युवक को उसके मामा और ममेरे भाई जान से मार दिया।

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम दिनेश है। वो शादीशुदा है और पत्‍नी-बच्‍चों के साथ सीमापुरी में रहता थ। इसी दौरान उसका अफेयर उसकी मामा की लड़की से हो गया। लड़की की शादी फिक्‍स हो चुकी थी और फरवरी में शादी होनी थी। चार दिन पहले लड़की दिनेश के साथ भाग गई। पुलिस ने बतया कि आरोपियों ने दोनों को चाकू से मारा था लेकिन इलाज के दौरान दिनेश की मौत हो गई जबकि लड़की के बचा लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+