डेंटल कॉलेज की इंटर्न्स ने किया दो मासूमों का अपहरण, वजह हैरान करने वाली

गाजियाबाद (यूपी)। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मेडिकल कॉलेज की दो इंटर्न्स ने दो नाबालिग बच्चों का अपहरण कर लिया। गाजियाबाद पुलिस को जैसे ही इस बात की सूचना मिली, उसने तुरंत ही मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की दो इंटर्न्स ने गाजियाबाद के प्रताप विहार से इन दोनों बच्चों का अपहरण किया। हालांकि बच्चों के अपहरण की जो वजह सामने आई, उसे सुनकर आपको भी उस पर विश्वास नहीं होगा।

गाजियाबाद के प्रताप विहार का मामला

गाजियाबाद के प्रताप विहार का मामला

गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि हमें सूचना मिली की प्रताप विहार इलाके से दो नाबालिग बच्चों का अपहरण किया गया है। इन बच्चों की उम्र 12 साल और 7 साल थी। सफेद रंग की कार से इन बच्चों का अपहरण किया गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की टीम को जांच में लगा दिया गया। जांच में पता चला कि बच्चों का अपहरण उस समय किया गया जब वो खेल रहे थे। जिस कार से बच्चों का अपहरण किया गया उसे एक महिला चला रही थी, एक अन्य महिला भी कार में सवार थी।

मेडिकल चेकअप के लिए अपहरण

मेडिकल चेकअप के लिए अपहरण

पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। सीओ मनीषा सिंह ने बताया कि संतोष डेंटल कॉलेज की दो इंटर्न्स वैशाली राज शर्मा और यशिका ने इन बच्चों का अपहरण किया। उन्होंने कम्यूनिटी डेंटल चेक-अप कैंप के लिए इन बच्चों का अपहरण किया। हालांकि इन इन्टर्न्स ने बच्चों के परिवार से बिना बताए इस घटना को अंजाम दिया, जिसकी वजह से मामला अपहरण का नजर आया।

दोनों इंटर्न्स को कॉलेज प्रशासन ने लगाई फटकार

दोनों इंटर्न्स को कॉलेज प्रशासन ने लगाई फटकार

फिलहाल बच्चे अपने परिजनों के पास पहुंच गए हैं। पुलिस ने बताया कि अपहरण किए गए बच्चों को परिजनों ने इंटर्न्स के खिलाफ केस दर्ज नहीं कराया है, इसलिए इन इंटर्न्स के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं इस मामले में कॉलेज प्रशासन ने दोनों इंटर्न्स को फटकार लगाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+