नीतीश और केसीआर की मुलाकात पर BJP का तंज, सुशील मोदी बोले- एक ही सपना देखने वालों का है मिलन

नई दिल्ली, अगस्त 31। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद भाजपा ने नीतीश कुमार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि नीतीश की चंद्रशेखर राव से मुलाकात उन दो नेताओं का मिलन है, जो एक ही सपना देख रहे हैं। आपको बता दें कि नीतीश और चंद्रशेखर राव दोनों को ही 2024 लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष की ओर से पीएम कैंडिडेट माना जा रहा है।

KCR and nitish kumar

Recommended Video

    KCR Meet Nitish Kumar: केसीआर CM नीतीश कुमार से मिलने Patna क्यों पहुंचे ? | वनइंडिया हिंदी*Politics

    दोनों नेता हैं 2024 के लिए पीएम कैंडिडेट!

    आपको बता दें कि नीतीश कुमार हाल ही में एनडीए से अलग हुए हैं और उन्होंने आरजेडी, कांग्रेस और वामदलों के महागठबंधन के साथ मिलकर बिहार में नई सरकार बनाई है। एनडीए छोड़ने के बाद से ही नीतीश को 2024 के लिए पीएम कैंडिडेट माना जाने लगा है। नीतीश कुमार और के चंद्रशेखर राव दोनों ही भाजपा के खिलाफ एक संयुक्त मोर्चा तैयार करने के लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने का काम कर रहे हैं।

    आपको बता दें कि के चंद्रशेखर राव बुधवार को पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ गतिरोध में मारे गए भारतीय सैनिकों के परिवार के सदस्यों को मुआवजे के चेक का भुगतान करने के लिए पहुंचे थे। इस कार्यक्रम के बाद दोनों नेताओं के बीच एक मीटिंग भी हुई। इस दौरान बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी बैठक में और कार्यक्रम में मौजूद थे।

    इस मीटिंग पर कटाक्ष करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि यह दो नेताओं की मुलाकात है जो अपने-अपने राज्यों में अपना आधार खो रहे हैं, लेकिन देश का प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं। सुशील मोदी ने कहा कि इन दोनों नेताओं का पीएम मोदी के सामने कोई स्टैंड नहीं है, यह मुलाकात सिर्फ एक कॉमेडी शो की तरह है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+