बंगाल: 10th क्लास के प्रश्नपत्र में कश्मीर को पाकिस्तान और अरुणाचल को चीन में दर्शाया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हुई माध्यमिक स्कूल की एक परीक्षा में परीक्षार्थियों को भारत का गलत नक्शा देने का मामला सामने आया है। राज्य के बीजेपी सचिव राजू बनर्जी ने आरोप लगाया है कि परीक्षार्थियों को दिए गए नक्शे में कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है और अरुणाचल प्रदेश को चीन के हिस्से में दर्शाया गया है। इस लेकर उन्होंने टीएमसी सरकार पर निशाना साधा है।

map

बीजेपी का कहना है कि टीएमसी टीचर्स एसोसिएशन की ओर से जारी किए गए भूगोल के पेपर में गलत नक्शा दिया गया है। हालांकि इस मामले में खबर लिखे जाने तक ममता बनर्जी की सरकार या शिक्षा विभाग की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया था। यह पेपर माध्यमिक स्कूल में क्लास 10 का है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राजू बनर्जी ने ने बताया कि यह गलत मैप जियोग्राफी के एग्जाम के दौरान बांटा गया। उन्होंने आगे कहा कि मैप का वॉडर मार्क में WBBSC लिखा है, जो वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन का है। "मौजूदा सरकार से हमारा सवाल है कि क्या वह भारतीय जमीन पर पाकिस्तान और चीन के दावों से सहमत हैं?"

राजू टीएमसी की निंदा करते हुए कहा कि बंगाल में डेमोक्रेसी नाम की चीज नहीं है। राज्य में सिर्फ तृणमूल का सिस्टम चल रहा है। ऐसा लगता है कि यहां आने वाले आतंकियों का टीएमसी सपोर्ट करती है। हम इस मुद्दे को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं।

बीजेपी के नेशनल सेक्रेटरी राहुल सिन्हा ने टीएमसी की निंदा करते हुए कहा कि क्या टीएमसी देश को बांटना चाहती है। यह सेना का अपमान है सेना कश्मीर और अरुणाचल की सुरक्षा के लिए अपने जान की बाजी लगाती है और देश में लोग ऐसी हरकतें करते हैं। उन्होंने कांग्रेस और टीएमसी को इस मुद्दे पर माफी मांगने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+