Andhra: लेडी डॉक्टर कैंडिडेट की दरियादिली, चुनावी अभियान छोड़ महिला का कराया प्रसव

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर भी अभियान तेज है। इस बीच कुछ ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जो वाकई में दिल को छू लेने वाली हैं। आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के दारसी विधानसभा क्षेत्र से टीडीपी उम्मीदवार गोट्टीपति लक्ष्मी ने इस हफ्ते गुरुवार को कुछ ऐसा ही किया।

प्रकाशम जिले के दारसी विधानसभा क्षेत्र से टीडीपी उम्मीदवार गोट्टीपति लक्ष्मी गुरुवार को चुनाव प्रचार के लिए निकलने वाली थीं, तभी उन्हें एक महिला के बारे में बताया गया, जिसका एमनियोटिक द्रव खत्म हो रहा है, जिससे गर्भपात हो सकता है और मां को भी खतरा हो सकता था, उसे गुंटूर के एक अस्पताल में रेफर किया गया।

Dr Gottipati Lakshmi

इसकी जानकारी होते ही गोट्टीपति लक्ष्मी अस्पताल पहुंची और मां और बच्चे को बचाने के लिए सर्जरी की। रिपोर्ट के मुताबिक जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीडीपी नेता डॉ.गोट्टीपति लक्ष्मी प्रकाशम जिले के दारसी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव-प्रचार के लिए निकली थीं। इस दौरान उन्हें एक गर्भवती महिला के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया गया कि महिला की स्थिति काफी गंभीर है, उसकी जान खतरे में है उसका गर्भपात हो सकता है। जिसके बाद डॉ. गोट्टीपति लक्ष्मी चुनाव-प्रचार रोक गुंटूर के अस्पताल पहुंची, जहां वह गर्भवती महिला भर्ती थी. टीडीपी प्रत्याशी ने मां और नवजात शिशु को बचाने के लिए सी-सेक्शन डिलीवरी कराई।

महिला की सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद गोट्टीपति लक्ष्मी ने कहा, "निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला को गुंटूर रेफर कर दिया था। मैं अस्पताल गई और मां और बच्चे को बचाने के लिए सर्जरी की। फिलहाल मां और बच्चा स्वस्थ हैं. टीडीपी के जीतने बाद वह इस जगह एक अस्पताल बनवाएंगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+