मैक्सिकों की लड़कियों के साथ यौन शोषण करने के आरोप में होटल का मैनेजर गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान के जयपुर में एक होटल के जनरल मैनेजर पर मैक्सिकों की महिला के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है। होटल के जनरल मैनेजर ऋषिराज सिंह को पुलिस ने मैक्सिकों की लड़की के साथ यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार राजपूताना शेरेटन होटल में कई नामचीन हस्तियां आती हैं, लेकिन जिस तरह से मैक्सिकों की लड़की के साथ होटल के मैनेजर द्वारा यौन शोषण का मामला सामने आया है उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

assault

देर रात हुई एंट्री

पुलिस ने ऋषिराज सिंह को दो दिन के लिए रिमांड पर लिया है और उससे इस मामले में पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस ने पीड़िता का भी बयान लेने के लिए एक टीम को दिल्ली भेजा है। जांच में सामने आया है कि ऋषिराज ने दो यूवतियों को होटल में आने के लिए बिना एंट्री के प्रवेश दे दिया था, जिसके बाद आरोपी ने आनन-फानन में मंगलवार देर रात को होटल में अपनी एंट्री कराई थी।

रात में घुसा कमरे में

आपको बता दें कि मंगलवार को जयपुर में घूमने के लिए मैक्सिको की दो लड़किया आई थीं और राजपूताना शेरेटन में ठहरी थीं। लेकिन मंगलवार देर रात दोनों के कमरे में होटल का मैनजर घुस आया और उनके साथ छेड़खानी करने लगा और आपत्तिजनक हरकत की। जिसके बाद मैनेजर के खिलाफ विधायकपुरी थाने में मामला दर्ज कराया गया। शिकायत के बाद मैनेजर को रिमांड पर ले लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+