आज रिटायर हो रहे हैं सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, बोले-नई जिम्‍मेदारी के लिए पूरी तरह से रेडी

नई दिल्‍ली। जनरल बिपिन रावत आज देश के 27वें सेना प्रमुख के तौर पर अपने पद से रिटायर हो जाएंगे। लेफ्टिनेंट जनरल मुकुंद नरवाणे उनकी जगह आज देश के 28वें सेना प्रमुख का जिम्‍मा संभाल लेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल नरवाणे देश के उप-सेना प्रमुख हैं और उन्‍हें चीन से जुड़े मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है। जनरल रावत एक जनवरी को देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ यानी सीडीएस का जिम्‍मा संभालेंगे। सोमवार को केंद्र सरकार ने उनके नाम पर आधिकारिक मोहर लगा दी।

general-bipin-rawat.jpg

नए जनरल को दी बेस्‍ट विशेज

अपने कार्यभार से मुक्‍त होने से पहले जनरल रावत वॉर मेमोरियल गए और यहां पर उन्‍होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जनरल रावत को साउथ ब्‍लॉक में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। रिटायर होने से पहले मीडिया से बात करते हुए जनरल रावत ने कहा, 'आज मैं सेना प्रमुख का ऑफिस छोड़ रहा हूं। इस मौके पर मैं अपने सैनिकों, सभी रैंक्‍स और इंडियन आर्मी से जुड़े उन तमाम लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं जो चुनौतीपूर्ण वातावरण में भी दृढ़ता के साथ खड़े रहे।' जनरल रावत ने नए सेना प्रमुख का जिम्‍मा संभालने के लिए लेफ्टिनेंट जनरल नरवाणे को अपनी शुभकामनाएं भी दीं। उन्‍होंने कहा, 'मैं जनरल मनोज नरवाणे को उनकी सफल पारी के लिए शुभकामनाएं देता हूं जो आज देश के 28वें सेना प्रमुख का जिम्‍मा संभालेंगे।'

नए रोल के रेडी जनरल रावत

जनरल रावत से पूछा गया कि क्‍या सेना पाकिस्‍तान और चीन की तरफ से मिलती चुनौतियों से निबटने में सक्षम है? उन्‍होंने इसके जवाब में कहा, 'बिल्‍कुल, सेना तैयार है।' जनरल रावत के सामने बतौर सीडीएस एक जनवरी से नई जिम्‍मेदारी होगी। इस बारे में जब उनसे सवाल किया गया तो उनका कहना था, 'अभी तक मैं चीफ ऑफ आर्मी स्‍टाफ के तौर पर अपनी जिम्‍मेदारियों पर ध्‍यान केंद्रित कर रहा था। अब मेरा एक नया पद होगा। मैं बैठूंगा और भविष्‍य के लिए रणनीतियां तैयार करूंगा।'केंद्रीय कैबिनेट की तरफ से 24 दिसंबर को हुई एक मीटिंग में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ (सीडीएस) की नियुक्ति को मंजूरी दी थी। सीडीएस एक फोर स्‍टार जनरल होगा जो रक्षा मंत्रालय में मिलिट्री मामलों से जुड़े एक विभाग का मुखिया होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+