जेनेलिया डिसूजा के हाथ की हड्डी टूटी तो पत्नी की सेवा में लग गए पति रितेश देशमुख, देखें खूबसूरत Video

मुंबई। बॉलीवुड की खुशमिजाज और खूबसूरत कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। हाल ही में जेनेलिवा ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था और बताया था कि वो स्‍केटिंग सीखते हुए कैसे घायल हो गई हैं और उनका हाथ टूट गया है। वहीं अब उन्‍होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें जेनेलिया डिसूजा के एक्‍टर पति रितेश देशमुख उनकी सेवा करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है इसे जमकर लाइक्‍स और कमेंट मिल रहे हैं।

जेलेनिया डिसूजा ने रितेश देशमुख के साथ खूबसूरत वीडियो पोस्‍ट करते हुए लिखी ये बात

जेलेनिया डिसूजा ने रितेश देशमुख के साथ खूबसूरत वीडियो पोस्‍ट करते हुए लिखी ये बात

इस वीडियो में रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा की मदद कर रहे हैं, जिन्होंने स्केटिंग करते समय अपने हाथ की हड्डी तोड़ ली थी। अभिनेत्री ने ये दोनों खूबसूरत वीडियो साझा किया। वीडियो में, माई पिंक स्वेट गाना बैकग्राउंड में बज रहा है और रितेश जेनेलिया की पोनीटेल बांध रहे हैं। इसके बाद जेनेलिया को वो हग करते हैं और उनको बांहों में जकड़ कर उसको किस करते हैं। इस वीडियो के कैप्‍शन में जेनेलिया ने लिखा "मुझे किसी ऐसे व्यक्ति की आवश्यकता है जो मुझे सबसे ज्यादा प्यार कर सके," दिल के साथ।

जेलेनिया डिसूजा की स्‍केटिंग करते टूट गई हाथ की हड्डी

जेलेनिया डिसूजा की स्‍केटिंग करते टूट गई हाथ की हड्डी

महिला दिवस पर, जेनेलिया ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्‍होंने बताया कि उनकी बांह टूट गई है। वीडियो में, अभिनेत्री एक कमरे में एकट्रेनर से साथ स्केटिंग करते हुए उनसे निर्देश लेती हुई दिखाई दे रही है। जैसे ही वो अपनी स्‍पीड बढ़ाती है और वह पीछे की ओर गिर जाती है और उसकी बांह में चोट लग जाती है। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "माई रिकवरी पावरी स्टोरी। कुछ हफ्ते पहले मैंने स्केटिंग सीखने का फैसला किया क्योंकि मुझे लगा कि मैं अपने बच्चों के लिए एक प्रेरणादायक और बेहतरीन कंपनी हो सकती हूं.......

रितेश देखमुख से 11 साल छोटी हैं जेनेलिया डिसूजा

रितेश जेनेलिया बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल हैं। ये दोनों ने एक साथ अपनी पहली फिल्‍म की। शूटिंग के दौरान जब जेनिलिया और रितेश मेंं प्‍यार हुआ तब जेलेनिया महज 16 साल की थीं। दोनों पहली बार हैदराबाद एयरपोर्ट पर मिले थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई थी। रितेश और जेनेलिया ने इसके बाद 11 साल तक डेट किया।

https://hindi.oneindia.com/photos/sara-ali-khan-look-gorgeous-in-these-viral-pictures-oi60111.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+