गहना वशिष्ठ के बाद एडल्ट फिल्म शूट करने वाला डायरेक्टर गुजरात से गिरफ्तार

सूरत। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अश्लील वीडियो अपलोड करने के आरोप में अभिनेत्री और मॉडल गहना वशिष्ठ को पहले ही मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अब इस मामले में पुलिस ने डायरेक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया है जिसने इस न्यूड फिल्म को शूट किया था। इसके साथ ही इस पूरे मामले में अभी तक 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुंबई पुलिस के सिटी क्राइम ब्रांच ने गुजरात के सूरत से फिल्म डायरेक्टर को मंगलवार रात को गिरफ्तार किया है। डायरेक्टर पर आरोप है कि उन्होंने ही गहना वशिष्ठ की न्यूड फिल्म को डायरेक्ट किया था और यह फिल्म में एक्टर्स को कास्ट करते थे और न्यूड शूट करके उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भेजते थे।

gahna

Recommended Video

    Actress Gehana Vasisth के बाद अश्लील Video शूट करने वाला Director गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी

    क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि आरोपी डायरेक्टर इस तरह की गतिविधि में तकरीबन एक साल से लिप्त था। उसे आज कोर्ट में पेश किया या, जहां कोर्ट ने 15 फरवरी तक डारयरेक्टर को पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पिछले हफ्ते पुलिस प्रॉपर्टी सेल ने मालवानी इलाके में स्थित माध बंगले पर छापेमारी की थी और एक रैकेट का भंडाफोड़ किया था जोकि पॉर्न फिल्म बनाता था। फिल्म में स्ट्रगलिंग मॉडल्स और एक्टर्स को लिया जाता था और उनकी फिल्म को सोशल मीडिया एप और वेबसाइट पर भेजा जाता था।

    अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में पांच लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में तीन और लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उसमे अभिनेत्री और विदेशी प्रोडक्शन हाउस का एक प्रतिनिधि भी शामिल है। पुलिस ने इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की है, जिसमे एक महिला की शिकायत भी शामिल हैं जिसने आरोप लगाया था कि उसे जबरन पॉर्न फिल्म में काम कराने का दबाव बनाया गया। पिछले हफ्ते छापेमारी के दौरान पुलिस ने छह मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, कैमरा, मेमोरी कार्ड और अन्य उपकरण जिनकी कीमत तकरीबन 5.68 लाख रुपए है उसे सीज किया था। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+