इस साल की तीसरी तिमाही में GDP वृद्धि 6.5 से 7 प्रतिशत रहेगी- SBI Reports
नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि 6.5-7 प्रतिशत की बीच हो सकती है और अगले तीन महीनों में और भी बढ़ सकती है। एसबीआई ईकोरैप की रिपोर्ट, की माने तो वित्तीय बाजारों में हाल ही का घटनाक्रम फाइनेंसियल मार्केट में एक ग्रोथ के रूप में काम कर सकता है।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रमुख संकेतकों के साथ भी सकारात्मकता दिखाई दे रही है, उससे उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कुल जीडीपी विकास दर 6.5 से 7 फीसदी हो सकती है। रिपोर्ट ने साथ में यह भी कहा कि इस साल के चौथी तिमाही में जीडीपी 7% से भी ऊपर हो सकता है।
रिपोर्ट में उम्मीद है कि 2017-18 की तीसरी तिमाही में यदि मौजूदा प्रवृत्ति शेष कंपनियों के लिए भी बनी रहती है, तो सकल मूल्य में वृद्धि (जीवीए) 8 से 10 फीसदी के अंदर रहने वाली है। इससे कमोडिटी चक्र में वृद्धि के साथ एक सिंक्रनाइज वैश्विक विकास से धातु, कपड़ा और यहां तक कि चीनी जैसे क्षेत्रों को भी मदद मिलेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल ही के डिवेलपमेंट से पता चलता है कि व्यवसाय चक्र के दौर में फाइनेंसियल ग्रोथ बढ़ सकती है।
बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक में हुए 11,400 करोड़ रुपये के घोटाले से फाइनेंसियल मार्केट पर भी प्रभाव पड़ा है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, यह घोटाला करीब 20 हजार करोड़ तक भी जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications