टीम इंडिया में कौन है देवरानी और जीजा? जब एक साथ बैठे पंत और गंभीर, तो हर सवाल का मिला मजेदार जवाब

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का इस हफ्ते का एपिसोड क्रिकेट और कॉमेडी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन लेकर आ रहा है। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाले इस शो में इस बार गौतम गंभीर (Gautam Gambhir), ऋषभ पंत (Rishabh Pant), युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) नजर आएंगे।

जब ये स्टार खिलाड़ी कपिल शर्मा के मजाकिया सवालों के बीच बैठे, तो सामने आया ऐसा रूप जिसे शायद आपने पिच पर कभी नहीं देखा होगा।

Gautam Gambhir and Rishabh Pant

कोच सर से मिली मस्ती-मजाक की इजाजत
शो की शुरुआत कपिल शर्मा के हल्के-फुल्के अंदाज से होती है, जो गंभीर से मजाक में पूछते हैं- 'कोच सर लड़कों के लिए मस्ती-मजाक की परमिशन है? इसके बाद शो में छा जाता है क्रिकेटिया ठहाकों का ऐसा सिलसिला, जो रुकने का नाम ही नहीं लेता।

गंभीर का 'सीरियस' अवतार यहां निकला सबसे मजेदार
मैदान पर अक्सर गंभीर रहने वाले गौतम गंभीर ने इस बार अपने अलग ही रंग दिखाए। उनकी शांति और तीखे जवाबों में छिपी कॉमेडी ने न सिर्फ कपिल को चौंकाया, बल्कि दर्शकों को भी लोटपोट कर दिया।

पंत की 'गुगली' और चहल की 'स्माइल'- हंसी का परफेक्ट डुओ
ऋषभ पंत अपने बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह इस बार भी हिट रहे। उनकी मजेदार 'गुगलियों' ने शो में हंसी के फुलटॉस छोड़े। वहीं, चहल अपने साइलेंट किलर स्टाइल में पंच मारते रहे, और दोनों की जोड़ी ने कॉमेडी का स्कोरबोर्ड ऊपर पहुंचा दिया।

अभिषेक शर्मा ने निभाया 'बैटिंग एंकर'
टीम के नए खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने भले ही ज्यादा तेज शॉट न मारे हों, लेकिन उनकी स्मूद और सधी हुई कॉमेडी ने शो में एक अलग फ्लेवर जोड़ा। सीनियर खिलाड़ियों के साथ उनकी केमिस्ट्री देखना वाकई शानदार था।

मस्ती में चार चांद लगाए 'सोना-मोना' और 'मंजोत सिद्धू'
कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा एक बार फिर 'सोना' और 'मोना' के किरदार में आए और शो की मस्ती को नई ऊंचाई दी। वहीं, सुनील ग्रोवर की धमाकेदार वापसी 'मंजोत सिंह सिद्धू' के रूप में हुई - बड़े-बड़े डायलॉग्स, रंगीन कपड़े और 'सिद्धूगिरी' की झलक, सब कुछ था फुल ऑन।

कब और कहां देखें?
यह धमाकेदार एपिसोड शनिवार को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला है। क्रिकेट और कॉमेडी के फैंस के लिए यह एक परफेक्ट वीकेंड डोज साबित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+