महबूबा मुफ्ती ने ट्विटर पर किया ब्लॉक, गौतम गंभीर ने दिया ये जवाब

lok sabha elections 2019, Gautam Gambhir, Mehbooba Mufti, लोकसभा चुनाव 2019, गौतम गंभीर, महबूबा मुफ्ती

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता गौतम गंभीर ने जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से ट्विटर पर बहस को लेकर कहा है कि वो मुझे ब्लॉक कर सकती हैं लेकिन देश की 130 जनता की जो भावना है क्या उसको भी ब्लॉक कर सकती हैं। पूर्व क्रिकेटर गंभीर ने ये भी कहा कि इस चनाव में भाजपा 2014 के मुकाबले ज्यादा बड़ी जीत दर्ज करेगी क्योंकि तब सिर्फ लहर थी और अब सुनामी है।

ट्विटर पर भिड़े गौतम और मुफ्ती

ट्विटर पर भिड़े गौतम और मुफ्ती

गौतम गंभीर और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती मंगलवार को ट्विटर पर उलझ गए। बहस के बाद महबूबा ने उन्हें ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया। ये मामला तब शुरू हुआ जब महबूबा ने अनुच्छेद 370 को लेकर ट्वीट किया। महबूबा ने कहा, कोर्ट में समय क्यों बर्बाद करना। अनुच्छेद 370 को हटाने के लिए भाजपा का इंतजार करें। ये खुद ही हमें चुनाव लड़ने से रोक देगा क्योंकि भारतीय संविधान अब जम्मू-कश्मीर पर लागू नहीं होगा। ना समझोगे तो मिट जाओगे हिंदुस्तान वालों। तुम्हारी दास्तां तक भी ना होगी दास्तानों में।

गंभीर बोले, भारत आप जैसा धब्बा नहीं

370 को लेकर किए गए महबूबा मुफ्ती के ट्वीट पर गंभीर ने लिखा, यह भारत है, आपके जैसा धब्बा नहीं जो गायब हो जाएगा। महबूबा ने इसके जवाब में ट्विटर किया, उम्मीद करती हूं कि भाजपा में आपकी राजनीतिक पारी आपके क्रिकेट करियर की तरह बहुत खराब ना रहे। गंभीर ने जवीब दिया, ओह तो आपने मेरे ट्विटर हैंडल को अनब्लॉक कर दिया। आपको मेरे ट्वीट का जवाब देने के लिए 10 घंटे लगे और तब भी इस तरह की नीरस तुलना की। यह आपके व्यक्तित्व में गहराई की कमी दिखाता है।

महबूबा ने गंभीर को ट्रोल बताया और कर दिया ब्लॉक

महबूबा ने गंभीर को ट्रोल बताया और कर दिया ब्लॉक

महबूबा ने गंभीर के ट्वीट पर लिखा, मैं आपको ब्लॉक कर रही हूं। आप 2 रुपए प्रति ट्वीट के हिसाब से कहीं और ट्रोल कर सकते हैं। आप कश्मीर के बारे में कुछ नहीं जानते। गंभीर ने जवाब दिया, महबूबा मुफ्ती मेडम, आपके द्वारा ट्विटर अकाउंट ब्लॉक किए जाने से काफी खुश हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+