Gautam Adani Net Worth: गौतम अडानी ने Adani Ports से दिया इस्तीफा, फिर भी इतने अरबों की संपत्ति के हैं मालिक
Gautam Adani Net Worth: भारतीय कॉरपोरेट जगत से एक अहम खबर सामने आई है। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने 5 अगस्त 2025 से अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (APSEZ) के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि यह फैसला कॉर्पोरेट गवर्नेंस के बेहतर मानकों को अपनाने के तहत लिया गया है। अब वे गैर-कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका में नजर आएंगे।
इस बदलाव के बाद गौतम अडाणी कंपनी के मुख्य प्रबंधकीय कर्मचारी (Key Managerial Personnel) नहीं रहेंगे। इसके साथ ही कंपनी ने मनीष केजरीवाल को तीन साल के लिए अतिरिक्त गैर-कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। इस रिपोर्ट में हम जानेंगे कि इस बड़े फैसले के बाद भी गौतम अडाणी की कुल संपत्ति कितनी है और उनका बाजार पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।

तो अब कितनी संपत्ति के मालिक हैं गौतम अडाणी?
गौतम अडाणी ने भले ही Adani Ports and Special Economic Zone Ltd (APSEZ) के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया हो, लेकिन उनकी संपत्ति में किसी प्रकार की कोई बड़ी गिरावट नहीं देखी गई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स (अगस्त 2025) के ताज़ा आंकड़े बताते हैं कि गौतम अडाणी अब भी भारत के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक हैं। उनकी कुल संपत्ति वर्तमान में लगभग $60.3 बिलियन (करीब ₹5 लाख करोड़) आंकी गई है। यह संपत्ति उन्हें दुनिया के टॉप 25 अरबपतियों की सूची में बनाए रखती है। भारत में अडाणी की स्थिति दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति की है, जहां उनसे आगे केवल रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं।
ये भी पढ़ें Adani Power के Q1 FY26 नतीजे जारी, बिजली मांग में गिरावट के बावजूद दमदार प्रदर्शन
कार्यकारी अध्यक्ष पद छोड़ा, लेकिन सबसे ज्यादा सैलरी इसी कंपनी से मिली!
- गौतम अडाणी भले ही Adani Ports & Special Economic Zone Ltd. (APSEZ) के कार्यकारी अध्यक्ष पद से 5 अगस्त 2025 को हट गए हों, लेकिन FY 2024-25 में उन्हें सबसे ज़्यादा सैलरी इसी कंपनी से मिली थी।
- APSEZ ने अडाणी को इस वित्त वर्ष में कुल ₹7.87 करोड़ का भुगतान किया, जिसमें₹1.8 करोड़ वेतन और ₹6.07 करोड़ का कमीशन शामिल था।
ये भी पढ़ें Adani: गौतम अडानी ने दिया अडानी पोर्ट्स के चेयरमैन पद से इस्तीफा, कौन संभालेगा कमान?












Click it and Unblock the Notifications