पूर्व सांसद का बेटा क्यों बना 'बंदूकबाज', पीड़ित ने बताई उस रात की कहानी
नई दिल्ली। देश की राजधानी में जिस तरह से पांच सितारा होटल के बार बसपा के पूर्व सांसद के बेटे ने हाथ में पिस्तौल लेकर कपल को धमकी दी थी, उसके बाद लगातार यह सवाल उठ रहा है कि आखिर कब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आएगा। इस बीच आरोपी आशीष पांडे ने जिस व्यक्ति को होटल के बाहर धमकी दी थी उसने सामने आकर इस मामले में अपना बयान जारी किया है। पीड़िता व्यक्ति गौरव कंवर ने कहा कि कि 14 अक्टूबर को मैं अपनी एक दोस्त के साथ पार्टी में आए थे।

तबियत खराब हुई थी
गौरव ने बताया कि पार्टी के दौरान अचानक से उनकी दोस्त की तबियत खराब हो गई, जिसकी वजह से वह बाथरूम में गई थी। उनके पीछे गौरव भी गए, लेकिन वह लेडीज बाथरूम के बाहर खड़े हो गए थे। अंदर से उनकी महिला दोस्त की उल्टी करने की तेज-तेज आवाज आ रही थी। इसी दौरान नशे में धुत तीन महिलाएं वहां आई और वह उसके साथ अभद्रता करने लगीं। इसी दौरान लेडीज बाथरूम के बाहर आशीष पांडे भी खड़ा था। जब उसने अपनी विदेश महिला दोस्तों की आवाज सुनी तो वो भी बाथरूम की ओर बढ़ा।

दोनों पक्ष में हुई तीखी बहस
इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई, कुछ समय बाद जब मामला शांत हुआ तो आशीष अपनी तीनों महिला दोस्तों के साथ होटल के बाहर आ गया और उसने अपनी बीएमडब्ल्यू कार को होटल की पार्किंग से मंगाया। पुलिस का कहना है कि कार के भीतर आशीष की पिस्तौल रखी थी जिसे आशीष ने निकालकर कपल को धमकी दी थी। आशीष ने इन लोगों को बुरी-बुरी गालियां दीं और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि आशीष हाथ में बंदूक लेकर इन्हें धमकी दे रहा है।

छापेमारी जारी
आपको बता दें कि आशीष पांडे की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार दोपहर बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम ने लखनऊ पहुंचकर ताबड़तोड़ छापेमारी की। हालांकि शाम तक आशीष हाथ नहीं आया। डीजीपी ओपी सिंह ने आशीष की तलाश में एसटीएफ को भी लगा दिया है। आरोपी आशीष पांडेय लखनऊ का रहने वाला है और बसपा के पूर्व सांसद राकेश पांडेय का बेटा है। उसका भाई ऋतेश पांडेय उत्तरप्रदेश से वर्तमान में विधायक है।
इसे भी पढ़ें- यूपी: भाजपा विधायक ने पकड़ा करोड़ों का घोटाला, मंत्री का धौंस देने पर ठेकेदार को विधायक ने दिया करारा जवाब












Click it and Unblock the Notifications