क्या बिग बॉस हाउस से बेघर किए गए सिद्धार्थ शुक्ला, प्रोमो में दिखे ट्विस्ट की क्या है सच्चाई
नई

माहिरा के गिरने पर बिग बॉस ने सिद्धार्थ को सुनाई कौन सी सजा
पूरा मामला तब सामने आया जब बिग बॉस की ओर से शेयर किए गए प्रोमो में नजर आया कि शो में बीबी ट्रांसपोर्ट टास्क दिया गया। जिसमें असीम और पारस की टीम आमने-सामने हैं। इसी टास्क के दौरान असीम की टीम के सदस्य सिद्धार्थ शुक्ला की पारस की टीममेट माहिरा शर्मा से एक पार्सल को लेकर छीना झपटी होती है। दोनों के बीच बोरियों को लेकर हुई इस छीना झपटी में माहिरा अचानक ही जमीन पर गिर जाती हैं। टास्क में जिस तरह से माहिरा नीचे गिरती हैं उसको लेकर उन्होंने बिग बॉस से सिद्धार्थ को शो से निकालने की मांग करती हैं। इसी के बाद बिग बॉस खुद सिद्धार्थ को एविक्ट करने का ऐलान करते हैं। ये सबकुछ बिग बॉस के सोशल मीडिया पर शेयर किए गए प्रोमो में नजर आता है।

घर से बेघर होने के लिए दो हफ्ते को नॉमिनेट हुए सिद्धार्थ
बिग बॉस के आदेश देते हुए ये प्रोमो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया उसके तुरंत बाद सिद्धार्थ शुक्ला के एविक्शन की खबरें ट्रेंड करने लगीं। यही नहीं शो के एपिसोड को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ गई। हर कोई ये जानने को बेताब था कि आखिर सिद्धार्थ को क्या सच में बिग बॉस ने घर से बाहर कर दिया? या फिर उन्हें क्या सजा दी गई है? हालांकि, प्रोमो के बाद जो ट्विस्ट शो में नजर आया उसमें पता चला कि सिद्धार्थ को एविक्ट नहीं किया गया बल्कि उन्हें दो हफ्ते के लिए घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है।

प्रोमो में दिखा ट्विस्ट तो फैंस हुए परेशान
ऐसा कहा जा रहा कि बिग बॉस में टीआरपी के लिए प्रोमो वीडियो में ट्विस्ट के लिए शब्दों को एडिट किया गया था, जिससे सिद्धार्थ शुक्ला के एविक्शन को लेकर फैंस में दिलचस्पी बढ़े। हालांकि, प्रोमो से अलग शो में बिग बॉस जो अनाउंसमेंट करते हैं उसमें वो खुद सिद्धार्थ शुक्ला को 2 हफ्ते के लिए घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट करते हैं। कुल मिलाकर शो के मेकर्स लगातार दर्शकों को अपनी ओर खींचने के लिए कुछ न कुछ नया कर रहे हैं। यही वजह है कि हाल ही में शो के अंदर कई नए सदस्यों की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है।

सिद्धार्थ पर तगड़े गेम के बाद अब रश्मि-देवोलिना की एंट्री
यही नहीं अब एक और ट्विस्ट देखने को मिलेगा जब बिग बॉस 13 से पिछले हफ्ते बाहर हुईं कंटेस्टेंट रश्मि देसाई और देवोलीन आगामी एपिसोड में घर के अंदर फिर से वापसी करेंगी। बिग बॉस ने सोशल मीडिया पर हालिया प्रोमो शेयर किया जिसमें रश्मि-देवोलिना घर में लौटती नजर आती हैं। उन्हें पिछले हफ्ते ही घर से निकाला गया था और बताया जा रहा कि वो सीक्रेट रूम में रूकी हुई थीं। इस बीच रश्मि और देवोलिना के आने से बिग बॉस हाउस में नए समीकर बनते नजर आएंगे।
रश्मि-देवोलिना के आने पर सिद्धार्थ ने क्या कहा, देखिए VIDEO
आने वाले एपिसोड के प्रोमो में नजर आता है कि रश्मि देसाई और देवोलिना के बिग बॉस हाउस में कमबैक पर घर के बाकी सदस्य काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला रश्मि-देवोलिना के लौटने से थोड़े परेशान नजर आए। असीम से बातचीत में सिद्धार्थ ये कहते दिखाई दिए कि अब वो लोग स्ट्रॉन्ग हो गए हैं। अपने यहां तो वैसे ही सब टूट रहा है। कुल मिलाकर बिग बॉस के घर में आने वाले दिनों में फिर से नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे।
इसे
भी पढ़ें:- href="https://hindi.oneindia.com/news/india/bigg-boss-13-dolly-bindra-reacts-sidharth-shukla-eviction-from-house-after-mahira-sharma-controversy-531799.html" target="_blank">Bigg Boss 13 से बाहर किए गए सिद्धार्थ शुक्ला तो माहिरा पर भड़कीं डॉली बिंद्रा, कह दी ये बड़ी बात











Click it and Unblock the Notifications