एक्ट्रेस गौहर खान ने 11 साल छोटे जैद दरबार से की सगाई, बोले पापा इस्माइल-'मुझे तो बेटे ने बताया ही नहीं'
नई दिल्ली। आखिर वो घड़ी आ गई, जिसका इंतजार गौहर खान के फैंस लंबे वक्त से कर रहे थे, मालूम हो कि जानी मानी अभिनेत्री और 'बिगबॉस 7' की विजेता गौहर खान ने अपने से 11 साल छोटे जैद इस्माइल दरबार के साथ सगाई कर ली है, इस बात की जानकारी दोनों के सोशल अकाउंट से मिली है, गौहर ने इंस्टाग्राम पर जैद के साथ एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वो और जैद दोनों ने हाथ में गुब्बारे ले रखे है, जिन पर लिखा है-उसने (गौहर ने) हां कह दिया है, Pic शेयर करते हुए गौहर ने अंगूठी की एक 'इमोजी' भी साझा की है। कुछ मीडिया रिपोर्टस में जा रहा है कि गौहर और जैद दोनों 25 दिसंबर को निकाह करने वाले हैं हालांकि गौहर या जैद की ओर से शादी की तारीख के बारे में कुछ कहा नहीं गया है।

मुझसे एक बार भी नहीं किया जिक्र: इस्माइल
जबकि इस बारे में जब जैद के पिता और मशहूर संगीतकार इस्माइल दरबार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे भी दोनों की सगाई की खबर आपकी ही तरह सोशल अकाउंट से ही मिली है। सच पूछिए तो अभी भी हमारे परिवार में लिहाज जिंदा है और बेटा अपने बाप से अपने निकाह के बारे में बात नहीं करता है और इसलिए ही जैद ने भी मुझे अपनी इस खुशी के बारे में नहीं बताया, हालांकि वो अपनी मां आयशा के काफी करीब है और उसने गौहर और अपने रिश्ते के बारे में उन्हें बताया था।

अगर मेरा बेटा खुश है तो मैं भी खुश हूं: इस्माइल दरबार
जिसके बाद आयशा ने मुझे आकर ये सब बोला तो मैंने कहा था कि अगर दोनों अपने रिश्ते से खुश हैं और सीरयस हैं तो मुझे कोई एतराज नहीं हैं, दोनों की अपनी लाइफ हैं और दोनों को अपने हिसाब से जीने का हक मिलना चाहिए, मेरे लिए मेरे बच्चे की खुशी मायने रखती है, अगर मेरा बेटा खुश है तो मैं भी खुश हूं, मुझे और कुछ नहीं चाहिए, जब इस्माइल से दोनों के निकाह की तारीख के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा ये भी मुझे आपसे ही पता चल रहा है।
यहां देखें-गौहर-जैद की शेयर की गई पोस्ट

इस्माइल ने की गौहर खान की खुलकर तारीफ
हालांकि इससे पहले हाल ही में ईटाइम्स से बातचीत करते हुए इस्माइल दरबार ने कहा था कि उनके बेटे जैद, गौहर के 'बिग बॉस' के घर में जाने से पहले, उनसे और मां से मिलवाने घर लेकर आए थे, फिर हम 4 घंटे साथ रहे, इस दौरान दोनों बच्चों ने अपने रिश्ते के बारे में हमें बताया था, हमने साथ में बिरयानी खाई थी, हमें दोनों के रिश्ते से कोई परेशानी नहीं हैं।
जैद से उम्र में काफी बड़ी हैं गौहर
हालांकि इस्माइल ने ये जरूर कहा था कि मैंने अपने बेटे से कहा था कि गौहर, तुमसे उम्र में काफी बड़ी है, लेकिन अगर तुम्हें लगता है कि तुम उनके साथ पूरी जिंदगी बीता सकते हो, तो हमें कोई आपत्ति नहीं है।
'हमें दोनों के प्यार पर कोई एतराज नहीं'
इसके बाद संगीतकार ने कहा था कि हमें दोनों के प्यार पर कोई एतराज नहीं हैं, दोनों समझदार हैं और सोच-समझकर ही हमसफर बनने का फैसला लिया है। इस्माइल ने गौहर की तारीफ करते हुए ये भी बताया था कि वो काफी सुलझी हुई लड़की हैं, बिग बॉस के घर में जाने से पहले गौहर खान ने उन्हें फोन किया था और आशीर्वाद मांगा था।

बॉलीवुड और टीवी का जाना-पहचाना नाम हैं गौहर खान
मालूम हो कि गौहर खान 'बिग बॉस 14' शो में सीनयर की भूमिका में नजर आई थीं, मॉडलिंग की दुनिया से फिल्मों में आई गौहर खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत यशराज फिल्म्स की 'रॉकेट सिंह सेल्समैन ऑफ द ईयर' के साथ की थी, इसके बाद वो एक्शन थ्रिलर 'गेम' (2011), बदला नाटक 'इशकजादे' (2012), रहस्य थ्रिलर 'फीवर' (2016) और रोमांटिक कॉमेडी 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' (2017) जैसी फिल्मों में नजर आईं, वो कई एड में काम कर चुकी हैं तो वहीं 'बिग बॉस 7' की ये विजेता टीवी एक्टर कुशाल टंडन के साथ रिलेशन में भी रह चुकी हैं।
इस्माइल की पहली पत्नी फरजाना के बेटे हैं जैद
तो वहीं जैद दरबार, इस्माइल की पहली पत्नी फरजाना के बेटे हैं, लेकिन जैद अपनी स्टेप मॉम यानी इस्माइल की दूसरी पत्नी आयशा के भी काफी करीब कहे जाते हैं, जैद पेशे से कोरियोग्राफर हैं।












Click it and Unblock the Notifications