जनता को राहत, नहीं होगी एलपीजी सिलेंडर की हड़ताल

केन्द्रीय मंत्री ने एलपीजी फेडरेशन की सभी मांगों पर विचार करने के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन कर दिया है। इस कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही फेडरेशन अपने अगले निर्णय का ऐलान करेगी। सरकार के तरफ से की गई अगुवाई के बाद गैस सिलेंडरों की हड़ताल के टल जाने पर देश भर के गैस उपभोक्ताओं व गैस कम्पनियां दोनों ने ही राहत की सांस ली है।
एलपीजी फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि हड़ताल स्थगित होने के बाद मंगलवार को रोजाना की तरह गैस सिलेण्डर का वितरण होगा। उन्होंने स्वीकार किया कि हड़ताल होने से उपभोक्ताओं की सिलेण्डर डिलीवरी काफी पिछड़ जाती। हड़ताल स्थगित होने के बाद हाईपॉवर कमेटी तय करेगी रिपोर्ट हाईपॉवर कमेटी इंडेन समेत अन्य गैस कम्पनियों के अधिकारी व गैस मंत्रालय के अधिकारी रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications