ग्लोबल हुआ गरबा, UNESCO की सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल, PM मोदी बोले- हमारी संस्कृति की सुंदरता का प्रतीक

Garba: गुजरात टूरिज्म समेत पूरे देश के लिए अच्छी खबर सामने आई है। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने गुजरात के गरबा को सांस्कृतिक विरासत घोषित की है। इसके साथ ही गुजरात का गरबा वैश्विक हो गया है। गरबा अब दुनिया भर में पहुंच गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गरबा को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत घोषित करने पर यूनेस्को की सराहना की है। पीएम मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि गरबा जीवन, एकता और हमारी गहरी परंपराओं का उत्सव है। अमूर्त विरासत सूची में इसका शिलालेख दुनिया को भारतीय संस्कृति की सुंदरता को दर्शाता है। यह सम्मान हमें संरक्षित करने के लिए प्रेरित करता है। भावी पीढ़ियों के लिए हमारी विरासत को बढ़ावा दें। इस वैश्विक स्वीकृति के लिए बधाई।

ग्लोबल हुआ गरबा, UNESCO की सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल

बता दें कि गरबा एक अनुष्ठानिक और भक्तिपूर्ण डांस है, जो हिंदू त्योहार नवरात्रि के अवसर पर किया जाता है। वहीं, इस खुशी के अवसर पर गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि गरबा वैश्विक हो गया है। आज गुजरात का गरबा देश और दुनिया भर में पहुंच गया है। यह हर नागरिक के लिए गर्व का दिन है। गुजरातियों की पहचान गरबा है और आज गरबा को वैश्विक पहचान मिल गई है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पारंपरिक नृत्य न केवल गुजरात के लिए बल्कि दुनिया के लिए है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट में जयशंकर ने कहा कि उन्हें खुशी है कि यूनेस्को ने गरबा को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की अपनी प्रतिनिधि सूची में शामिल किया है। जयशंकर ने गरबा कार्यक्रम में भाग लेने का अपना एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि गुजरात का गरबा अब पूरी दुनिया में छा गया। उन्होंने कहा कि खुशी है कि यूनेस्को ने गरबा को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया है।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, फिरोजपुर के तत्कालीन एसपी निलंबित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+