पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, फिरोजपुर के तत्कालीन एसपी निलंबित
पिछले साल पीएम मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक के मामले में पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। फिरोजपुर के तत्कालीन एसपी (ऑपरेशन) गुरबिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। पंजाब सरकार ने एक्शन मामले में डीजीपी की ओर दी गई रिपोर्ट के बाद लिया, जिसमें गया कि SP ने PM के दौरे के वक्त ड्यूटी सही ढंग से नहीं निभाई। पंजाब के डीजीपी कार्यालय से ये रिपोर्ट 18 अक्टूबर को शासन को सौंपी गई थी।
पीएम को बीच में छोड़ना पड़ा था दौरा
पीएम नरेंद्र मोदी पिछले साल 5 जनवरी 2022 को बठिंडा से बाय रोड़ फिरोजपुर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में किसानों ने ट्रैक्टर खड़े कर हाइवे बंद कर दिया। जिसके चलते करीब 20 मिनट तक पीएम मोदी का काफिला फिरोजपुर में प्यारे आणा फ्लाईओवर पर रुका रहा। फ्लाईओवर पर यातायात ठप होने के कारण काफी देर तक रास्ता नहीं खुल पाया और पीएम का काफिला वापस लौट गया।

पंजाब डीजीपी की रिपोर्ट पर एक्शन
प्यारे आणा फ्लाईओवर पर जाम पीएम की सुरक्षा में एक बड़ी चूक मानी गई। मामले में पंजाब के DGP की तरफ से इस बारे में 18 अक्टूबर 2023 को रिपोर्ट दी गई, जिसमें कहा गया कि SP ने PM के दौरे के वक्त ड्यूटी सही ढंग से नहीं निभाई। जिसको लेकर बड़ा एक्शन लेते हुए पंजाब सरकार ने फिरोजपुर के तत्कालीन SP (ऑपरेशन) गुरबिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया।
पंजाब के गृह विभाग ने जारी किया आदेश
पंजाब के गृह एवं न्याय विभाग के सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह ने फिरोजपुर के तत्कालीन एसपी को निलंबित करने का आदेश दिया था। निलंबन की अवधि के दौरान एसपी गुरबिंदर सिंह डीजीपी के मुख्य कार्यालय चंडीगढ़ में ड्यूटी देंगे। बिना अनुमति वे मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। पीएम की सुरक्षा की अनदेखी मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट में पंजाब के तत्कालीन मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी और डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को दोषी ठहराया गया है। कमेटी ने यह रिपोर्ट आठ महीने पहले अगस्त 2022 में सुप्रीम कोर्ट और सरकार को सौंपी थी।












Click it and Unblock the Notifications