Navratri 2023: देशभर में गरबा महोत्सव की धूम, आयुष्मान खुराना ने किया गरबा, अमित शाह भी हुए शामिल, Video
Navratri 2023: नवरात्र का त्योहार रविवार से शुरू हो गया है। नवरात्र की पहली रात यानी रविवार से गरबा उत्सव कार्यक्रम भी शुरू हो गए हैं। देशभर में जगह-जगह पर गरबा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दौरान लोग बढ़चढ़कर इस उत्सव में भाग लेते हैं। नवरात्रि की पहली रात से ही गरबा की धूम दिखाई देने लगती है।
खासतौर से गुजराती गरबा उत्सव बड़े स्तर पर मनाते हैं। गरबा उत्सव कार्यक्रम नवरात्रि के पहले दिन से शुरू हो जाते हैं। इस बीच मध्य प्रदेश के इंदौर में बड़ी संख्या में लोग गरबा करते नजर आए हैं। गुजरात में भी कई जगहों पर लोगों ने गरबा किया है।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने लखनऊ के लोगों से गरबा महोत्सव में भाग लेने की अपील की
Recommended Video
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नवरात्रि के अवसर पर लखनऊ के राजभवन में पूजा-अर्चना की और गरबा महोत्सव का उद्घाटन किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि मैं सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देती हूं। छात्रों सहित 2000 से अधिक लोग यहां गरबा कर रहे हैं। मैं लखनऊ के लोगों से यहां आने और गरबा महोत्सव में भाग लेने की अपील करती हूं।
सूरत जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने 'साइकिल गरबा' का आयोजन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के गांधीनगर में सहाय फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'केसरिया गरबा' कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही गृह मंत्री अमित शाह 'युवा मंडल स्ट्रीट गरबा' कार्यक्रम में भी शिरकत की। सूरत जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने 'साइकिल गरबा' का आयोजन किया। जो सबसे अलग गरबा कार्यक्रम दिखाई दिए।
आयुष्मान खुराना ने जामनगर में नवरात्रि के अवसर पर गरबा किया
फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना ने जामनगर में नवरात्रि के अवसर पर गरबा प्रदर्शन किया। उन्होंने लोगों के साथ गरबा किया। इस दौरा भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- गुजरात: नवरात्र के पहले दिन परिवार के साथ बहुचर माता मंदिर पहुंचे अमित शाह, दर्शन कर पूजा-अर्चना की, Video












Click it and Unblock the Notifications