Ganpati Visarjan के जुलूस में घुसा बेकाबू ट्रक, 8 की मौत-20 से ज्यादा घायल, चश्मदीद बोले- बचना मुश्किल था
Ganpati Visarjan Tragedy Karnataka 2025 : कर्नाटक के हासन जिले में गणेश चतुर्थी का उत्सव दुखांत में बदल गया। मोसाले होसाहल्ली गांव में गणपति विसर्जन के जुलूस में एक अनियंत्रित ट्रक घुस गया, और भीड़ को रौंदते हुए 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा घायल हो गए। ये हादसा 12 सितंबर 2025 (शुक्रवार) रात करीब 8:45 बजे अरकलागुडु से आ रहे एक माल लदे ट्रक के कारण हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और श्रद्धालुओं की भीड़ से टकरा गया। आइए, जानते हैं कैसे भगवान गणेश का विसर्जन आंसुओं का सैलाब बन गया?...

हादसे का खौफनाक लम्हा: जुलूस में ट्रक घुसा, चीखें गूंजीं
अनंत चतुर्दशी का दिन, जब पूरा गांव गणपति बप्पा को विदाई देने सड़कों पर उमड़ पड़ा। मोसाले होसाहल्ली में सैकड़ों श्रद्धालु मूर्ति विसर्जन के लिए जुलूस निकाल रहे थे - ढोल-नगाड़ों की धुन, 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे, और खुशियों का माहौल। लेकिन रात 8:45 बजे अरकलागुडु से आ रहा एक माल लदा ट्रक अचानक स्पीड पकड़ लिया। ट्रक ड्राइवर का कंट्रोल खो गया, और वो भीड़ में घुस गया।
चीखें गूंजीं, लोग इधर-उधर भागे, लेकिन ट्रक ने कई लोगों को रौंद दिया। 8 लोग मौके पर मारे गए, जबकि 20 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में 5 इंजीनियरिंग छात्र शामिल हैं, जिनकी पहचान अभी पूरी नहीं हुई। घायलों को हासन सिटी और होलेनारासिपुर के सरकारी-निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, 'ट्रक की स्पीड इतनी तेज थी कि बचना मुश्किल था। गणपति बप्पा का जुलूस था, खुशी का माहौल, लेकिन ये हादसा सब बर्बाद कर गया।' पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया, और जांच शुरू हो गई। ड्राइवर नशे में था या वाहन खराब - पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।
CM सिद्धारमैया का दर्द: 5-5 लाख मुआवजा, घायलों का मुफ्त इलाज
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हादसे पर गहरा दुख जताया। X पर पोस्ट कर कहा, 'हासन में गणेश विसर्जन जुलूस में ट्रक की टक्कर से कई मौतें और 20 से ज्यादा घायल - बहुत दुखद। मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख मुआवजा, घायलों का मुफ्त इलाज। ईश्वर दिवंगतों को शांति दें।'
केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी X पर शोक जताया- 'हासन के मोसाले होसाहल्ली में गणपति जुलूस में ट्रक हादसा - कई मौतें, 20 घायल। बहुत दुखद। राज्य सरकार घायलों को मुफ्त इलाज दे। शोकाकुल परिवारों को ताकत मिले।'
हासन जिले में मातम: गणेशोत्सव का अंत दुखांत में
गणेश चतुर्थी (27 अगस्त 2025) से शुरू हुआ 10 दिन का उत्सव अनंत चतुर्दशी (12 सितंबर) पर विसर्जन के साथ खत्म होता है। लेकिन हासन में ये खुशी दुख में बदल गई। हासन SP ने जांच शुरू की। ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, लेकिन वजह स्पष्ट नहीं। स्थानीय अस्पतालों में घायलों का इलाज जारी।
ये भी पढ़ें- कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के आरएसएस की प्रार्थना गाने पर काग्रेस में दो फाड़, माफी की उठी मांग












Click it and Unblock the Notifications