देखिए 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का Teaser, आलिया कह रही हैं- 'कुंवारी आपने छोड़ा नहीं, श्रीमती किसी ने बनाया नहीं

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्‍गज फिल्‍म मेकर संजय लीला भंसाली का आज जन्‍मदिन है। अपने जन्‍मदिन के खास मौके पर संजय लीला भंसाली ने अपने फैंस को तोहफा दिया है। उनकी मोस्‍ट अवेटेड फिल्‍म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज डेट सामने आई है। जी हां फिल्‍म 30 जुलाई को थिएटर में रिलीज होगी। आपको बता दें कि इस फिल्‍म में आलिया भट्ट लीड रोल में हैं और एकदम अलग अंदाज में। कहा जा रहा है कि ये फिल्‍म आलिया भट्ट के करियर की बड़ी फिल्‍म साबित हो सकती है। टीजर में आप देख सकते हैं आलिया भट्ट ने धाकड़ एक्टिंग की हैं। फैंस का आलिया का ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। टीजर की शुरुआत होती है बैकग्राउंड में चल रही आवाज से... 'कमाठीपुरा में कभी रात नहीं होती क्योंकि वहां गंगू रहती है, गंगू चांद थी और चांद ही रहेगी।

आलिया की दमदार एक्‍टिंग देखते रह जाएंगे आप

आलिया की दमदार एक्‍टिंग देखते रह जाएंगे आप

1 मिनट 31 सेकंड के टीजर वीडियो में आलिया भट्ट पूरी तरह छाई हुई हैं। टीजर में आलिया भट्ट की एंट्री भी जबरदस्त अंदाज में होती है। फिल्म में आलिया का जेस्चर भी काफी अपीलिंग है। गंगूबाई के रोल के लिए जो हिम्मत, ताकत, गुस्सा और निडरता चाहिए वो सब आलिया के तेवर में साफ नजर आया। फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली हैं। उन्होंने ही फिल्म को प्रोड्यूसर भी किया है और उनके साथ जयंतीलाल गड़ा भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। आपको बता दें कि ये फिल्म वुमेन ओरियंटेड फिल्म है और इसकी कहानी आलिया भट्ट के इर्द-गिर्द ही घूमेगी। आलिया पहली बार ऐसा किरदार निभाने जा रही हैं। वहीं, आलिया संजय लीला भंसाली के साथ भी पहली बार किसी फिल्म में काम कर रही हैं।

मुंबई के डॉन करीम लाला को राखी बांधा था गंगूबाई ने

मुंबई के डॉन करीम लाला को राखी बांधा था गंगूबाई ने

गंगूबाई मुंबई के कमाठीपुरा इलाके में स्थित एक ब्रोदल की संचालक थी। फिल्म में अजय देवगन और विक्रांत मेसी अहम किरदार निभा रहे हैं। आपको बता दें कि इस फिल्‍म में गंगूबाई को माफिया क्‍वीन कहा गया है, हालांकि उनके माफिया क्‍वीन बनने की कहानी साधारण नहीं है। उन्‍होंने दर्द झेला और उसी दर्द को ताकत बनाकर वह माफिया बनीं। एस हुसैन जैदी की किताब में लिखा है कि डॉन करीम लाला के एक साथी ने गंगूबाई का बलात्‍कार किया था जिसके बाद वह करीम लाला से इंसाफ मांगने गईं और उसे राखी बांधकर भाई बनाया।

महज 500 रुपए के लिए पति ने गंगूबाई को बेच दिया था

महज 500 रुपए के लिए पति ने गंगूबाई को बेच दिया था

60 के दशक में गंगूबाई मुंबई माफिया में बड़ा नाम थीं। बताया जाता है कि गंगूबाई को उसके पति ने मात्र 500 रुपए में बेच दिया था। इसके बाद वो वेश्‍यावृत्ति में लिप्‍त हो गई थी। हालांकि इस दौरान गंगूबाई ने मजबूर लड़कियों के लिए कुछ अच्‍छे काम भी किए।

देखिए टीजर

टीजर में आलिया ने एक से बढ़कर एक डायलॉग बोले हैं। आलिया कहती हैं कुंवारी आपने छोड़ा नहीं, श्रीमती किसी ने बनाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+