गैंगस्टर Sanjeev Jeeva की पत्नी पायल पहुंची सुप्रीम कोर्ट, अंतिम संस्कार में शामिल होने की मांगी इजाजत
sanjeev maheshwari jeeva news: 7 जून को लखनऊ कोर्ट में गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं, अब संजीव की पत्नी पायल सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई और अपनी सुरक्षा की मांग की है।

sanjeev maheshwari jeeva news: मुख्तार अंसारी के करीबी गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की 7 जून को लखनऊ कोर्ट रूम में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। संजीव जीवा की हत्या के बाद उसकी पत्नी पायल माहेश्वरी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सुप्रीम कोर्ट पहुंची मारे गए संजीव जीवा की पत्नी पायल ने अपने पति के अंतिम संस्कार की रस्मों में शामिल होने की अनुमति और गिरफ्तारी से संरक्षण के लिए अंतरिम राहत की मांग की है।
पायल माहेश्वरी का कहना है कि उनके पति की लखनऊ कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। अब उनकी जान को भी खतरा है। कहा कि उनको पुलिस की गिरफ्तारी से राहत दी जाए, नहीं तो उनके पति की तरह उनकी भी हत्या की जा सकती है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, गुरुवार 8 जून को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से कहा गया कि अगर वह अंतिम संस्कार में शामिल होती हैं तो उसे कोई आपत्ति नहीं है।
Recommended Video

हालांकि, उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि जीवा की पत्नी पायल को और कोई राहत न दी जाए। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए उनसे एक अतिरिक्त हलफनामा दायर करने को कहा है। वहीं, इस मामले में अब अगली सुनवाई शुक्रवार 9 जून को होगी। बता दें कि लखनऊ कोर्ट में मारे गए गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की पत्नी पायल माहेश्वरी को रालोद ने 2017 विधानसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर की सदर सीट से टिकट भी दिया था, लेकिन वह हार गईं थी।
वहीं, 2022 के विधानसभा चुनाव में भी वह टिकट की दौड़ में शामिल थीं, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजीव जीवा का पश्चिमी यूपी के अंदर ऐसा खौफ था कि लोग उसके नाम से ही कांपते थे। जीवा ने 1997 में पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या कर जरायम की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि, 7 जून को लखनऊ कोर्ट में बीते दिन हमलावर ने गैंगस्टर जीवा पर 6 गोली बरसाकर उसकी हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications