दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर किए मोस्ट वांटेड राजेश भारती समेत 4 बदमाश, एनकाउंटर जारी
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के छतरपुर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुख्यात बदमाश राजेश भारती के गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश राजेश भारती मारा गया है। दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ में उसके 3 साथियों को भी ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस के 6 जवानों के घायल होने की खबर है।

फिलहाल, पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ जारी है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है और उसने मोस्ट वांटेड गैंगस्टर राजेश भारती समेत 4 बदमाशों को मार गिराया है। वहीं इस एनकाउंटर में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के 6 सिपाही भी घायल हो गए हैं।
इस मुठभेड़ को स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव लीड कर रहे हैं। आपको बता दें कि राजेश भारती पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। कुछ दिन पहले ही वो हरियाणा की जेल से फरार हो गया था और उसपर 1 लाख रुपए का इनाम रखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications