गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तबीयत बिगड़ी, पुलिस सुरक्षा के बीच अस्पताल में भर्ती
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तबीयत खराब होने के कारण उसे भारी सुरक्षा के बीच अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बठिंडा सेंट्रल जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद सोमवार देर रात उसे पंजाब के फरीदकोर्ट के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच वार्ड में भर्ती कराया गया है।
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी लॉरेंस बिश्नोई को बीते कई दिनों बुखार आ रहा है। बुखार के कम न होने के चलते उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

गैंगस्टर के वकीलों के अनुसार, बुखार की दवाई खाने के बाद भी उसकी तबीयत में कोई फर्क नहीं दिख रहा है। साथ ही पेट में इंफेक्शन की शिकायत भी हो गई है। इसके साथ ही उसे पीलिया की भी शिकायत हो गई है। पुलिस ने जेल से अस्पताल तक पुलिस की भारी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है।
लॉरेंस बिश्नोई का गैंग दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, पंजाब में एक्टिव है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोप में फिलहाल लॉरेंस पंजाब पुलिस की रिमांड पर है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने रिमांड खत्म होने पर गैंगस्टर को दिल्ली की जेल में शिफ्ट ने करने की मांग की है। प्रशासन का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई की जान को खतरा हो सकता है।
लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों की तरफ से अभिनेता सलमान खान को धमकियां मिलती रहती है। दरअसल, सलमान खान ने काले हिरण का शिकार कर दिया था। वहीं, बिश्नोई समाज में काले हिरण को बच्चों की तरह मानते और पूजते हैं। यही कारण है कि सलमान खान बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications