Lawrence Bishnois News: US में दबोचा गया लॉरेंस बिश्नोई का भाई, जानें कैसे बना 'आतंक' की परछाईं?
Lawrence Bishnois News: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई (Anmol Bishnoi) को अमेरिका के कैलिफोर्निया में पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में अनमोल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। मुंबई पुलिस ने अनमोल के अभियान की प्रक्रिया अमेरिका से शुरू कर दी है।
खास बात यह है कि अनमोल ने ही एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मुख्य आरोपी शिव कुमार गौतम को सुपारी दी थी। साथ ही बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर गोलीबारी के पीछे भी इसी का हाथ था। दोनों ही मामलों में अनमोल वांछित है।

अनमोल पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा दर्ज दो मामले और 18 अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुंबई पुलिस ने उसके प्रत्यर्पण की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया। हाल ही में एनआईए ने अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने वाले व्यक्ति को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
कैसे बना 'आतंक की परछाईं'?
अनमोल बिश्नोई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है, जो साबरमती जेल में बंद है। दोनों भाई अपराध की दुनिया में अपने खौफ के लिए कुख्यात हैं। बताया जाता है कि 2021 में जमानत पर रिहा होने के बाद, अनमोल ने फर्जी पासपोर्ट का सहारा लेकर भारत छोड़ दिया। वह पहले केन्या और फिर कनाडा में देखा गया। अनमोल का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय सुपारी किलिंग और संगठित अपराधों से जुड़ा है। वह अमेरिका और कनाडा में लगातार स्थान बदलता रहता है।
भारत में कानूनी कार्रवाई और LOC
आपराधिक मामले:
- अनमोल के खिलाफ भारत में कुल 18 मामले दर्ज हैं।
- वह राजस्थान की जोधपुर जेल में सजा काट चुका है।
LOC (लुकआउट सर्कुलर):
- मुंबई पुलिस ने अनमोल के खिलाफ LOC जारी किया है।
- एनआईए ने उसे सर्वाधिक वांछित अपराधियों की सूची में रखा है।
- अमेरिका में हिरासत में लिए जाने के बाद, मुंबई पुलिस और NIA उसके भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को तेज कर रही हैं।
अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता है। उसके प्रत्यर्पण से कई बड़े आपराधिक मामलों की गुत्थी सुलझ सकती है, जिनमें बाबा सिद्दीकी और सलमान खान केस शामिल हैं। भारत में दहशत फैलाने वाले इस गैंगस्टर को न्याय के कटघरे में लाना अब एजेंसियों की प्राथमिकता है।












Click it and Unblock the Notifications