Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी का पोस्‍टर वायरल, बताया गंगा की बेटी

लखनऊ। भगीरथ अपने पुरखों को तारने के लिए गंगा को धरती पर लाए थे। अब गंगा पार्टियों को तारने का जरिया बन गयी हैं। सब का उद्धार करने वाली गंगा का अब पार्टियां उद्धार कर रही हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बार फिर कांग्रेस का पोस्‍टर वायरल हो रहा है। पोस्‍टर में प्रियंका गांधी को गंगा की बेटी बताया गया है। उसपर लिखा गया है कि यूपी को बचाने आई गंगा की बेटी। इसके अलावा वायरल पोस्टर में जवाहर लाल नेहरू के साथ पूरा गांधी परिवार दिखाई दे रहा है।

Recommended Video

    Priyanka Gandhi को लेकर Social media पर एक और Poster वायरल, बताया Ganga की बेटी |वनइंडिया हिंदी
    सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी का पोस्‍टर वायरल, बताया गंगा की बेटी


    साथ ही पोस्टर पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की तस्वीर भी है। जानकारी के मुताबिक ये पोस्टर कांग्रेस के पोस्टर बॉय हसीब अहमद ने लगवाए हैं। जिसमें आप देख सकते हैं हाथ जोड़कर प्रियंका अभिवादन करती नजर आ रही हैं। साथ ही पोस्टर में दिवंगत इंदिरा गांधी, सोनिया और राहुल को भी दर्शाया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद तिवारी पोस्टर में देखे जा सकते हैं।

    बता दें कि 2019 में भी प्रयागराज में प्रियंका को गंगा की बेटी बताने वाले पोस्टर लगे थे। उस वक्‍त कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को 'गंगा की बेटी' की के तौर पर प्रोजेक्ट करना चाहते थे क्‍योंकि 2014 के चुनाव में पीएम मोदी ने खुद को गंगा का बेटा कहा था। जनवरी 2019 में प्रियंका गांधी का जो पोस्‍टर लगाया गया था उसमें लिखा गया था प्रियंका गांधी गंगा की बेटी है जो यूपी जीतेंगी। ये पोस्‍टर पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ने लगवाया था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+