करीना से लेकर इमरान हाशमी तक, बॉलीवुड सितारों ने कुछ यूं किया महात्मा गांधी को याद

करीना से लेकर इमरान हाशमी तक, बॉलीवुड सितारों ने कुछ यूं किया महात्मा गांधी को याद

मुंबई: Gandhi Jayanti 2020: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की जयंती पर बॉलीवुड सितारों ने बापू को श्रद्धांजलि दी है। आज यानी 2 अक्टूबर, 2020 को महात्मा गांधी की 151वीं जयंती मनाई जा रही है। सोशल मीडिया पर हर कोई गांधी जी की कही हुई बातों को शेयर कर रहा है। ऐसे में बॉलीवुड के भी कई सितारों ने महात्मा गांधी को याद किया है। करीना कपूर खान, अनुष्का शर्मा, रितेश देशमुख और माधुरी दीक्षित, इमरान हाशमी सहित अन्य लोगों ने गांधी जयंती के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।

Mahatma Gandhi

-अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर महात्मा गांधी की एक तस्वीर साझा की और लिखा, ''हमारे राष्ट्र के पिता को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने अपनी दया और करुणा से पूरी दुनिया को प्रेरित किया। मुझे पूरी उम्मीद है कि उन्होंने हमें जो पाठ पढ़ाया है, वह सभी के दिल में रहेगा। #GandhiJayanti। "

-करीना कपूर खान ने महात्मा गांधी के एक कोट साझा किया जिसमें लिखा था, ऐसे जियो जैसे कि तुम कल मरने वाले हो। इस तरह से सीखिए जैसे कि आपको यहां हमेशा रहना है।"

-माधुरी दीक्षित ने भी ट्विटर पर ''ऐसे जियो जैसे कि तुम कल मरने वाले हो'' यही कोट वाली तस्वीर गांधी जी की शेयर की। माधुरी दीक्षित ने कैप्शन लिखा, हमारे देश के पिता महात्मा गांधी जी को उनकी 15 वीं जयंती पर याद करते हुए, उनकी शिक्षाएं सत्य, न्याय, शांति और एकता के लिए एक साथ खड़े होने के उनके संदेश हमेशा हमारे मार्ग का मार्गदर्शन करती है।''

-फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने लिखा, "जीवन के सबक: चलो महात्मा गांधी की तस्वीरें सिर्फ हमारी दीवारों को सुशोभित नहीं करते हैं। अपने आप को उससे अलग न होने दें। उन्हें और उनके उपदेशों को हमारे दिलों में बसाओ।''

-रितेश देशमुख ने लिखा, ''आज हमें महात्मा गांधी जी के विचारों जरूरत की सबसे ज़्यादा है। जो बदलाव हम अपने देश में चाहते है, वो ही बदलाव हमें सबसे पहले अपने अंदर लाना होगा।''

-इमरान हाशमी ने ट्विटर पर लिखा, "हिंसा के तरीके से भी आप दुनिया को हिला सकते हैं"

-अर्जुन कपूर ने लिखा था, "अहिंसा के साथ हमारी आजादी के लिए लड़ने वाले अडिग नेता को मेरा सलाम।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+