Gandhi Family Religion: 'कोई पंजाबी, कोई ईसाई', इंदिरा गांधी से लेकर Aviva Baig तक जानें सबका धर्म?
Gandhi Family Religion Update: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा के बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई कर ली है, दोनों पिछले सात साल से रिलेशनशिप में थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अवीवा बेग मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं और मुस्लिम बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर गांधी परिवार के धर्म को लेकर बातें होने लग गई है।
इसके पीछे कारण रेहान वाड्रा का 'सरनेम' है, दरअसल रेहान अपने पापा रॉबर्ड वाड्रा का 'सरनेम' नहीं लगाते बल्कि वो अपने नाम के पीछे अपने नाना 'राजीव गांधी' का नाम प्रयोग करते हैं। इसी वजह से उनके कास्ट और धर्म को लेकर बातें होने लग गई हैं और एक बार फिर से गांधी परिवार के धर्म की वजह से चर्चा का विषय बन गया है।

अगर सियासी ऐनक हटाकर गौर फरमाए तो देश के सबसे बड़े और ताकतवर खानदान में एक छोटा 'मिनी हिंदुस्तान' बसता है, जहां के लोग अलग-अलग धर्म से आते हैं। आपको बता दें कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू कश्मीरी ब्राह्मण थे।

इंदिरा गांधी ने फॉलो किया पिता का धर्म (Gandhi Family Religion)
उनकी बेटी और देश की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और पत्रकार फिरोज जहांगीर गांधी से शादी की थी, जो कि विकीपिडिया के मुताबिक पारसी थे लेकिन इंदिरा गांधी ने अपने पिता की विरासत और धर्म को ही आगे बढ़ाया और इनके दोनों बेटों संजय गांधी और राजीव गांधी ने भी अपने मां के ही धर्म को फॉलो किया।

सोनिया गांधी का जन्म कैथोलिक परिवार में हुआ
देश के पूर्व पीएम और इंदिरा के बेटे राजीव गांधी ने इटली की सोनिया गांधी से शादी की, सोनिया गांधी का जन्म एक कैथोलिक परिवार में हुआ था। 1968 में राजीव गांधी से शादी के बाद, वह भारत आ गईं और तब से वह खुद को एक हिंदू मानती हैं, अक्सर हिंदू रीति-रिवाजों में हिस्सा लेती हैं और भारतीय संस्कृति का पालन करती हैं।

सिख मेनका से की संजय गांधी ने शादी (Gandhi Family Religion)
जबकि इंदिरा गांधी के दूसरे बेटे स्व. संजय गांधी ने सिख-पंजाबी परिवार की लड़की मेनका गांधी को अपना हमसफर चुना था। आपको बता दें कि मेनका शादी से पहले मेनका आनंद थी और उनका जन्म एक सिख परिवार में हुआ था, उनके पिता एक सेना अधिकारी थे, शादी के बाद वो हिंदू धर्म को मानने लगीं।

प्रियंका गांधी करती हैं पापा के धर्म का पालन
राजीव-सोनिया गांधी को शादी से दो बच्चे प्रियंका और राहुल गांधी हैं। प्रियंका गांधी ने बिजनेसमैन रॉबर्ट वाॉड्रा से शादी की है, कहा जाता है कि रॉबर्ट वाॉड्रा मूल रूप से क्रिश्चियन हैं लेकिन अब इन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया है लेकिन इसकी पुष्टि कभी भी गांधी परिवार या वाड्रा की ओर से नहीं की गई है लेकिन प्रियंका गांधी आज भी अपने दादी और पापा के ही धर्म को फॉलो करती आ रही हैं।

मेनका गांधी की बहू हैं बंगाली हिंदू (Gandhi Family Religion)
तो वहीं संजय-मेनका के इकलौते पुत्र वरुण गांधी की पत्नी यामिनी रॉय चौधरी से शादी की है जो कि एक बंगाली परिवार से आती हैं और हिंदू धर्म का पालन करती हैं। उनकी शादी वाराणसी के कामकोटि मंदिर में हुई थी।

रेहान वाड्रा और अवीवा बेग (Gandhi Family Religion)
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने लंबे समय से डेट कर रही अवीवा बेग से सगाई कर ली है वैसे तो अवीवा के सरनेम से लगता है कि वो इस्लाम को मानती हैं लेकिन अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि वे किस धर्म को मानती हैं?













Click it and Unblock the Notifications