पीएम मोदी के लद्दाख दौरे पर बोलीं गलवान में शहीद संतोष बाबू की पत्नी, जो भी हो हमें जीतना है
नई दिल्ली। चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लद्दाख पहुंचे और सेना के जवानों के साथ मुलाकात की है। 15 जून को गलवान घाटी में हिंसक झड़प के 23 दिन बाद मोदी लद्दाख गए हैं। इस झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हुए थे, जिसमें कमांडिंग अफसर कर्नल बी संतोष बाबू शामिल थे। पीएम के लद्दाख जाने पर शहीद संतोष बाबू की पत्नी ने कहा है कि चाहे जो लेकिन हमें जीतक ही आना होगा। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि युद्ध से किसी का भला नहीं होता है।
Recommended Video

सेना का हौंसला बढ़ेगा
शहीद की पत्नी ने आजतक न्यूज चैनल से कहा, हमारे देश की सेना बहुत बहादुर है और आज पीएम नरेंद्र मोदी भी उनसे मिलने पहुंचे है। इससे जवानों को हौसला मिलेगा और सरहद की रक्षा के लिए कोई भी कदम उठाने का साहस मिलेगा। मैं मोदीजी से बोलना चाहती हूं, जो भी हो हमें जीत कर वापस आना है। शहीद संतोष बाबू के रिश्तेदार ने कहा, एलएसी पर तनाव खत्म करने की कोशिश होनी चाहिए। कि दोनों देशों के लिए युद्ध ठीक नहीं है, लेकिन हम अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं कर सकते हैं। हमें कर्नल संतोष बाबू समेत सभी जवानों की शहादत को नहीं भूलना चाहिए।

अचानक लेह पहुंचे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अचानक लेह पहुंचे और जवानों से मुलाकात की। मोदी सुबह अचानक करीब साढ़े नौ बजे दिल्ली से लेह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अफसरों से सीमा की स्थिति का जायजा लिया। वे मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती जख्मी सैनिकों से भी मिले। मोदी ने लद्दाख स्थित नीमू बेस पर थलसेना, वायुसेना और आईटीबीपी के जवानों से मुलाकात की। मोदी ने नीमू में करीब आधे घंटे तक जवानों से बातचीत की। यह जगह गलवान घाटी से करीब 250 किमी दूर है। उनके साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और आर्मी चीफ एमएम नरवणे भी थे। मोदी के इस दौरे के बारे में पहले से मीडिया में जानकारी नहीं थी।

भारत चीन में चल रहा तनाव
भारत और चीन की सेनाओं के बीच करीब दो महीने से पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव बना हुआ है। 15 जून को गलवान घाटी में दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प भी हुई थी। इसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे और 50 से ज्यादा घायल हुए थे। कई दौर की बातचीत दोनों देशों के बीच तनाव कम करने को लेकर हो चुकी है लेकिन कोई समाधान निकलता अभी नहीं दिखा है। कई दफा दोनों देश बातचीत से हल निकालने की बात जरूर कह चुके हैं लेकिन लगातार वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन और भारत की ओर से सैनिकों की संख्या बढ़ाए जाने की ही खबरे आती रही हैं।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications