G20: ब्रिटेन PM ऋषि सुनक की टाई ठीक करते हुए पत्नी अक्षता की तस्वीर वायरल, यूजर बोले- ससुराल में स्वागत है
G20 Summit PM Rishi SunaK And Akshata Murty: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति भारत की राजधानी दिल्ली में हो रहे जी-20 देशों के सम्मेलन को लेकर यहां मौजूद हैं। इस बीच राजनीति की दुनिया से इतर ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति की एक तस्वीर वायरल हो रही है।
इस तस्वीर में अक्षता मूर्ति अपने पति ऋषि सुनक की टाई ठीक करते हुए दिख रही हैं। तस्वीर में ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता विमान में दिख रही हैं।

यह तस्वीर शुक्रवार (8 सितंबर) को जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली जाते समय ली गई थी। इस तस्वीर में अक्षता मूर्ति पालम हवाई अड्डे पर उतरने से पहले अपने पति की टाई को ध्यान से ठीक करती हुई दिखाई दे रही हैं।
ऋषि सुनक ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर साझा की गई यह तस्वीर तेजी से वायरल हो गई और दुनिया भर से इसकी सराहना हुई। इन तस्वीरों की सादगी की, सोशल मीडिया यूजर ने तारीफ की है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि इतनी बड़ी हस्ती होने के बाद भी, इनके बीच एक आम कपल जैसा रिश्ता है।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, ''ससुराल में स्वागत है आपका।'' एक यूजर ने लिखा, ''आपका, आपके देश में स्वागत है।''
बता दें कि ऋषि सुनक ने दिल्ली लैंड करने पर भारत की उड़ान में पत्रकारों से बात की थी। इस दौरान ऋषि सुनक ने दिल्ली आने पर खुशी जताई थी। ऋषि सुनक ने खुद को 'भारत का दामाद' कहे जाने पर भी मीडिया में प्रतिक्रिया दी थी।
ऋषि सुनक ने कहा था कि, ''मैंने कहीं देखा और पढ़ा है कि मुझे 'भारत का दामाद' कहा जा रहा है। लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे ये सब प्रेम से कहा गया था।












Click it and Unblock the Notifications